लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: बाढ़, फैलाव और अविरलता से ही निर्मल होगी यमुना 

By पंकज चतुर्वेदी | Updated: October 25, 2024 06:36 IST

कई हजार करोड़ के खर्च, ढेर सारे वायदों और योजनाओं के बाद भी लगता नहीं है कि  दिल्ली में यमुना को 2026 तक निर्मल बना देने का लक्ष्य पूरा होगा.

Open in App

दिल्ली में पूर्वांचल प्रवासी छठ पर्व की तैयारी के लिए जब यमुना के तट पर गए तो वहां नदी को रसायनों से उपजे सफेद झाग से ढंका पाया. अभी-अभी तो बरसात के बादल विदा हुए हैं और  खबर आ रही है कि हथिनीकुंड बैराज पर 16 अक्तूबर को शाम पांच बजे मात्र 3107 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया. फिलहाल उत्तरप्रदेश की यमुना नहर को पानी भेजा नहीं जा रहा है, वरना पानी की मारा-मारी अभी से शुरू हो जाती.

आश्चर्य है कि इस बार दिल्ली और उसके आसपास यमुना नदी के जल-ग्रहण क्षेत्र कहलाने वाले इलाकों में पर्याप्त पानी बरसा, लेकिन अभी न नदी में पानी दिख रहा है और न ही पानी से जहर की मुक्ति हुई. इस बार भारी बरसात में जब नदी में पानी लबालब होना था, तब कोई पांच बार इसमें अमोनिया की मात्रा अधिक हो गई. आज भी नदी में उठ रहे झाग का कारक यही अमोनिया का आधिक्य है.

आखिर यह तो होना ही था, क्योंकि इस मौसम में दिल्ली में यमुना में एक भी बार बाढ़ आई नहीं और इसके चलते न तो कूड़ा-कचरा बहा, न ही उसके रसायन तरल हुए और न ही तेज जल प्रवाह ने नदी को संपूर्ण रूप में संजोया. कई हजार करोड़ के खर्च, ढेर सारे वायदों और योजनाओं के बाद भी लगता नहीं है कि  दिल्ली में यमुना को 2026 तक निर्मल बना देने का लक्ष्य पूरा होगा.

समझना होगा कि यमुना पर लाख सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगा कर नालों  के पानी को शुद्ध कर लें लेकिन जब तक यमुना में नदी का पानी अविरल नहीं आएगा, तब तक  इसके हालात सुधरने से रहे.

कोई भी बाढ़ नदी में जीवन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. पहाड़ों से बहकर आया पानी अपने साथ कई उपयोगी लवण लेकर आता है. वहीं नदी की राह में जहां जल-मार्ग में कूड़े-मलबे के कारण धारा अवरुद्ध होती है, बाढ़ उसे स्वतः साफ कर देती है. इस तरह नदी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है जो कि मछलियों और जीवों की प्रजातियों को अनुकूल परिवेश प्रदान करती है. आखिर दिल्ली में बाढ़ क्यों नहीं आई?

यदि इस कारण को खोज लें तो यह भी समझ आ जाएगा कि कार्तिक में दिल्ली में यमुना नाबदान क्यों बनी है. यमुना की आत्मा सभी नदियों के मानिंद उसके फ्लड प्लेन अर्थात कछार में है. जब नदी यौवन पर हो तो जमीन पर जहां तक उसका विस्तार होता है, वह उसका कछार या फ्लड प्लेन है.

अब दिल्ली ने तो नदी के फैलने की जगह ही नहीं छोड़ी, हजारों निजी और सरकारी निर्माण, नदी को बीचों बीच सुखाकर खड़े किए गए खंभे यमुना को दिल्ली से बहने ही नहीं देते. और फिर जिन लोगों ने नदी के नैसर्गिक मार्ग पर कब्जा कर लिया है या करना चाहते हैं, वे कभी नहीं चाहते कि दिल्ली में यमुना का जल स्तर बढ़े. 

टॅग्स :Yamuna Authorityबाढ़दिल्लीभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी