लाइव न्यूज़ :

विश्व रेडियो दिवस: क्या खत्म हो गई है रेडियो की प्रासंगिकता?

By रमेश ठाकुर | Updated: February 13, 2023 10:23 IST

Open in App

आजादी के बाद संचार का प्रमुख जरिया रेडियो ही था. अस्सी के दशक से पहले के जनमानस के बचपन का भी सीधा वास्ता रेडियो से ही होता था. संचार के विभिन्न आयाम जैसे गाना, समाचार, सभी सूचनाओं का संगम भी रेडियो में समाया होता था. लाइव मैच की कमेंट्री हो या सरकारी कामकाज, खेतीबाड़ी, रोजगार आदि की जानकारी का भी यही एकमात्र साधन होता था.

नब्बे के दशक के बाद जैसे ही देश ने बदलाव की अंगड़ाई लेनी शुरू की, उसके बाद बहुत कुछ पीछे छूट गया, काफी कुछ बदला. हालांकि उससे पहले ब्लैक एंड व्हाइट टीवी की दस्तक हो चुकी थी, लेकिन जबसे रंगीन टीवी का आगाज हुआ, लोगों की रुचि एकाएक रेडियो से कम होने लगी. 

इसके बाद ‘ऑल इंडिया रेडियो’ ने भी प्रादेशिक स्तर पर कई स्टेशन समेट लिए. तब दर्शक तेजी से टीवी की ओर दौड़े, लेकिन एक वर्ग तब भी ऐसा था जो नहीं डगमगाया, उसने सदैव रेडियो को ही प्राथमिकता दी. रेडियो के चाहने वालों की संख्या अब भी अच्छी खासी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ‘मन की बात’ रेडियो के माध्यम से करते हैं.

आज का दिन यानी 13 फरवरी रेडियो के लिए समर्पित है, जिसे ‘विश्व रेडियो दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. इस दिन की शुरुआत सन्‌ 2011 में हुई थी. उसके एक साल पहले ‘स्पेन रेडियो अकादमी’ ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाने के लिए पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रस्ताव रखा था. 

फिर साल 2011 में यूनेस्को के सदस्य देशों ने इस प्रस्ताव को स्वीकारा, तभी 13 फरवरी के दिन ‘विश्व रेडियो दिवस’ मनाने का निर्णय हुआ. सन्‌ 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी स्वीकार कर लिया. उसी साल 13 फरवरी को पहली बार यूनेस्को ने विश्व रेडियो दिवस मनाया.

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील