लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: शिक्षा में संस्कृत की अनिवार्यता की मांग केवल गुजरात में क्यों, हर नागरिक को करनी चाहिए ये मांग

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: June 28, 2022 12:05 IST

जरूरी यह है कि भारत के बच्चों को संस्कृत, उनकी उनकी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा हिंदी 11 वीं कक्षा तक अवश्य पढ़ाई जाए। इसके बाज उन्हें छूट हो कि वे अंग्रेजी या अन्य कोई विदेशी भाषा पढ़ें.

Open in App

गुजरात के शिक्षा मंत्री से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अनुरोध किया है `कि वे अपने प्रदेश में संस्कृत की अनिवार्य पढ़ाई शुरू करवाएं. यह मांग सिर्फ संघ के स्वयंसेवक ही क्यों कर रहे हैं और सिर्फ गुजरात के लिए ही क्यों कर रहे हैं? 

भारत के हर तर्कशील नागरिक को सारे भारत के लिए यह मांग करनी चाहिए क्योंकि दुनिया में संस्कृत जैसी वैज्ञानिक, व्याकरणसम्मत और समृद्ध भाषा कोई और नहीं है. यह दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तो है ही, शब्द भंडार इतना बड़ा है कि उसके मुकाबले दुनिया की समस्त भाषाओं का संपूर्ण शब्द-भंडार भी छोटा है. 

संस्कृत में चाहे तो 102 अरब से भी ज्यादा शब्दों का शब्दकोश जारी कर सकती है क्योंकि उसकी धातुओं, लकार, कृदंत और पर्यायवाची शब्दों से लाखों नए शब्दों का निर्माण हो सकता है. 

संस्कृत की बड़ी खूबी यह भी है कि उसकी लिपि अत्यंत वैज्ञानिक और गणित के सूत्रों की तरह है. जैसा बोलना, वैसा लिखना और जैसा लिखना, वैसा बोलना. संस्कृत सचमुच में विश्व भाषा है. 

इसने दर्जनों एशियाई और यूरोपीय भाषाओं को समृद्ध किया है. संस्कृत को किसी धर्म-विशेष से जोड़ना भी गलत है. क्या उपनिषदों का गाड़ीवान रैक्व ब्राह्मण था? संस्कृत को पढ़ने का अधिकार हर मनुष्य को है. औरंगजेब के भाई दाराशिकोह ने उपनिषदों का संस्कृत से फारसी में अनुवाद किया था. अब्दुल रहीम खानखाना ने ‘खटकौतुकम’ नामक ग्रंथ संस्कृत में लिखा था. 

लगभग 40 साल पहले पाकिस्तान में मुझे एक पुणे के मुसलमान विद्वान मिले. मैं उनके घर गया. वे मुझसे लगातार संस्कृत में ही बात करते रहे. अभी भी मेरे कई परिचित मुसलमान मित्र विभिन्न विश्वविद्यालयों में संस्कृत के आचार्य हैं. इसीलिए संस्कृत को किसी मजहब या जाति से न जोड़ें. 

जरूरी यह है कि भारत के बच्चों को संस्कृत, उनकी उनकी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा हिंदी 11 वीं कक्षा तक अवश्य पढ़ाई जाए और फिर अगले तीन साल बी.ए. में उन्हें छूट हो कि वे अंग्रेजी या अन्य कोई विदेशी भाषा पढ़ें. कोई भी विदेशी भाषा सीखने के लिए तीन साल बहुत होते हैं. उसके कारण हमारे बच्चों को संस्कृत के महान वरदान से वंचित क्यों किया जाए?

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम-निर्वाचित सतीशन ने केरल कैबिनेट की घोषणा की, आज 21 मंत्री शपथ लेंगे

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

क्रिकेटकेएल राहुल और अभिषेक पोरेल की बल्लेबाजी से RR के खिलाफ डीसी की 5 विकेट से जीत, प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारत अधिक खबरें

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतबिहार के सारण जिले में शादी के मंडप में बैठी दुल्हन की उसके जीजा ने भर दी मांग, देखता रह गया दूल्हा