लाइव न्यूज़ :

विवेक शुक्ला का ब्लॉग: संसद भवन में भगत सिंह का चित्र किसने बनाया?

By विवेक शुक्ला | Updated: September 29, 2020 18:14 IST

संसद भवन में लगा भगत सिंह का चित्र इतिहास की घटनाओं की भी याद दिलाता है. इसी संसद में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने 8 अप्रैल 1929 को बम फेंका था. इसे तब सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली कहा जाता था.

Open in App
ठळक मुद्देसंसद भवन में शहीद भगत सिंह और उनके साथी कामरेड बटुकेश्वर दत्त का चित्र, ए.बी. मणकपुरे ने बनाया है इसे36 बाय 28 साइज का है ये चित्र, सोनीपत की भारतीय स्वतंत्र स्मारक समिति की ओर से किया गया है इसे भेंट

संसद भवन में एक चित्र शहीद भगत सिंह और उनके साथी कामरेड बटुकेश्वर दत्त का भी लगा हुआ है. इसे चित्रकार ए.बी. मणकपुरे ने बनाया था. इस 36 बाय 28 साइज के चित्र में दोनों के चेहरे के भावों को मणकपुरे जी ने बेहद शानदार तरीके से उभारा है. 

हरेक शख्स इस चित्र को कुछ पल देखने के बाद नमन करके ही आगे निकलता है. इसी संसद में इन दोनों क्रांतिकारियों ने 8 अप्रैल 1929 को बम फेंका था. तब इसे सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली कहा जाता था. इस चित्र को संसद सदस्य सुरेंद्र मोहन ने सोनीपत की भारतीय स्वतंत्र स्मारक समिति की ओर से भेंट किया था.

शहीद भगत सिंह ने कश्मीरी गेट के रामनाथ स्टूडियो से 4 अप्रैल, 1929 को फोटो खिंचवाया था. वह उन्होंने हैट पहन कर खिंचवाया था. तब उनके साथ बटुकेश्वर दत्त भी थे. उन्होंने भी फोटो खिंचवाया था. भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त के साथ हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी (एचएसआरए) के सदस्य जयदेव कपूर भी रामनाथ फोटो स्टूडियो गए थे. 

कपूर ने ही संसद पर हमले की सारी योजना की रणनीति बनाई थी. रामनाथ फोटो स्टूडियो कश्मीरी गेट में सेंट जेम्स चर्च के पास खैबर रेस्तरां के पास से चलता था. भगत सिंह पर लंबे समय से शोध कर रहे राजशेखर व्यास बताते हैं कि रामनाथ स्टूडियो में भगत सिंह की बड़ी सी फोटो लगी हुई थी. 

बहरहाल, बम फेंकने की घटना के बाद रामनाथ फोटो स्टूडियो पर भी पुलिस बार-बार पूछताछ के लिए आने लगी थी. जयदेव कपूर ने भगत सिंह और दत्त के फोटो और निगेटिव बाद में रामनाथ फोटो स्टूडियो में जाकर लिए थे. 

भगत सिंह ने इसी दिल्ली में अपनी भारत नौजवान सभा का हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन में विलय किया और काफी विचार-विमर्श के बाद आम सहमति से एसोसिएशन को एक नया नाम दिया हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन. ये अहम बैठक 8-9 अक्तूबर 1928 को फिरोजशाह कोटला मैदान से सटे मैदान थी.

इसमें चंद्रशेखर आजाद, विजय कुमार सिन्हा, भगवती चरण वोहरा, शिव वर्मा जैसे क्रांतिकारियों ने भाग लिया था. यहां 2005 में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की बड़ी आदमकद मूर्ति लग गई है. 

कम से कम अब ये तो पता चल जाता है कि इस स्थान का भगत सिंह के क्रांतिकारी जीवन से क्या संबंध था. इससे पहले तो यहां एक मिटता हुआ स्मृति चिह्न् लगा था. इसे मूर्तिशिल्पी राम सुतार ने बनाया था. ये प्रतिमा 9 फुट ऊंची है. राजधानी में संभवत: पहली भगत सिंह की प्रतिमा सन 1995 में स्थापित हुई. इस अष्टधातु की प्रतिमा को स्थापित करने का श्रेय दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा को जाता है.

टॅग्स :भगत सिंहसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील