लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: दंगाइयों को कठोर संदेश

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 16, 2020 06:32 IST

मैं पूछता हूं कि जो प्राणघातक हिंसा करते हैं, उन्हें सजा का कानून है तो संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को सजा क्यों नहीं मिलनी चाहिए? उन्हें सजा भी मिले और उन्होंने जो नुकसान किया है, उसका हर्जाना भी उनसे वसूल क्यों न किया जाए?

Open in App

दंगाइयों को कठोर संदेश उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को मैं बधाई देता हूं, जो अपने फै सले पर डटी हुई है. वह अब एक अध्यादेश ले आई है जिसका उद्देश्य है उन दंगाइयों से पूरा मुआवजा वसूल करना, जो निजी और सरकारी संपत्तियों का नुकसान करते हैं.

मैं पूछता हूं कि जो प्राणघातक हिंसा करते हैं, उन्हें सजा का कानून है तो संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को सजा क्यों नहीं मिलनी चाहिए? उन्हें सजा भी मिले और उन्होंने जो नुकसान किया है, उसका हर्जाना भी उनसे वसूल क्यों न किया जाए?

ऐसा कानून हर प्रांतीय विधानसभा को बनाना चाहिए बल्कि दक्षिण एशिया के हर राष्ट्र को बना देना चाहिए. हमारे इस उप-महाद्वीप के राष्ट्र संपन्न नहीं हैं. ऐसे राष्ट्रों के अस्पतालों, स्कूलों, दफ्तरों, दुकानों को आग लगाने या तोड़फोड़ करने वालों को इतनी कड़ी सजा मिलनी चाहिए कि विरोध-प्रदर्शन बिल्कुल अहिंसक बन जाएं.

उ.प्र.   की भाजपा सरकार ने अध्यादेश लाने का यह कदम तत्काल इसलिए उठाया है कि पिछले दिनों उसके कई शहरों में भयंकर तोड़-फोड़ हुई है. सरकार ने लखनऊ में ऐसे 57 लोगों के नाम और फोटो चिपकाकर जगह-जगह पोस्टर लगा दिए हैं.

नए कानून में कोई जातीय, मजहबी, भाषाई भेद नहीं होगा. इसीलिए मैं इसका तहे-दिल से समर्थन करता हूं लेकिन  आरोपियों के फोटो और नामों के पोस्टर लगाना कहां तक ठीक है? क्योंकि यदि उन पर अदालत में आरोप सिद्ध नहीं हुआ तो वे फिजूल ही बदनाम होंगे. इसीलिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इन पोस्टरों पर आपत्ति उठाई है.

उ.प्र. सरकार इन आपत्तियों पर सर्वोच्च न्यायालय में बहस चलाएगी लेकिन उसने हर्जाने का जो अध्यादेश जारी किया है, वह सर्वोच्च न्यायालय के 2009 और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 2010 के फैसले के मुताबिक ही है.

2011 में बसपा की मायावती सरकार ने इसके समर्थन में बाकायदा आदेश भी जारी किया था. यदि उ.प्र. सरकार ने यह कानून सख्ती से लागू किया तो इस बार कम से कम 500 लोग पूरे प्रदेश में हर्जाना भरने के लिए मजबूर होंगे. यह दंगा करने की बात सोचने वालों के लिए गंभीर सबक होगा. 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथकैब प्रोटेस्टलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए