लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः भारत सीखे अबुधाबी से

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: February 12, 2019 11:07 IST

संयुक्त अरब अमीरात की जनसंख्या 90 लाख है. उसमें 26 लाख तो भारतीय हैं और 12 लाख पाकिस्तानी हैं. इन भारतीयों और पाकिस्तानियों में कई पढ़े-लिखे और अमीर भी हैं लेकिन ज्यादातर मजदूर और कम पढ़े-लिखे लोग हैं.

Open in App

संयुक्त अरब अमीरात यानी दुबई और अबुधाबी ने अब अपनी अदालतों में हिंदी को भी मान्यता दे दी है. अरबी और अंग्रेजी तो वहां पहले से ही चलती हैं. हिंदी को मान्यता मिलने का मतलब उर्दू को भी मान्यता मिलना है. हिंदी और उर्दू में सिर्फ लिपि का ही तो फर्क है. इसका अर्थ है कि इस अरब देश ने वहां रहनेवाले सारे भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए अपने इंसाफ के दरवाजे खोल दिए हैं.

अमीरात की जनसंख्या 90 लाख है. उसमें 26 लाख तो भारतीय हैं और 12 लाख पाकिस्तानी हैं. इन भारतीयों और पाकिस्तानियों में कई पढ़े-लिखे और अमीर भी हैं लेकिन ज्यादातर मजदूर और कम पढ़े-लिखे लोग हैं.  इन लोगों के लिए अरबी और अंग्रेजी के सहारे न्याय पाना बड़ा मुश्किल होता है. इन्हें पता ही नहीं चलता कि अदालत में वकील क्या बहस कर रहे हैं और जजों ने जो फैसला दिया है, उसके तथ्य और तर्क क्या हैं. ऐसी स्थिति में कई बेकसूर लोगों को सजा भुगतनी होती है, जुर्माना देना पड़ता है और कभी-कभी उन्हें देश-निकाला भी दे दिया जाता है.

ऐसे में यह जो नई व्यवस्था वहां कायम हुई है, उसका भारत और पाकिस्तान, दोनों को स्वागत करना चाहिए. स्वागत ही नहीं करना चाहिए, सीख भी लेनी चाहिए. भारत की अदालतों में आजादी के 70 साल बाद भी भारतीय भाषाओं का इस्तेमाल नहीं होता. वहां मुकदमों की बहस अंग्रेजी में ही होती है और फैसले भी अंग्रेजी में ही आते हैं. अभी सुना है कि उनके हिंदी अनुवाद की बात चल रही है. सच्चाई तो यह है कि देश में कानून की पढ़ाई हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाओं में होनी चाहिए. अंग्रेजी और अन्य विदेशी भाषाओं की सहायता जरूर ली जाए लेकिन कानून की पढ़ाई के माध्यम के तौर पर अंग्रेजी को प्रतिबंधित करना चाहिए.

इसके लिए नेताओं से आप ज्यादा उम्मीद न करें. यह काम तो देश के विद्वान वकीलों, जजों और कानून के प्रोफेसरों को करना होगा. जो काम भारत में सबसे पहले होना चाहिए था, वह काम संयुक्त अरब अमीरात कर रहा है.

टॅग्स :हिन्दी दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

भारतHindi Diwas 2025: भारत ही नहीं, इन देशों में भी हिंदी का बोलबाला, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

भारतहिंदी दिवस 2025: पहलीबार कब मनाया गया था हिंदी दिवस? इतिहास में 14 सितंबर का दिन

भारतHindi Diwas 2025: साहित्यकारों की रीढ़ की हड्डी है हिंदी, अंशुमन भगत बोले-समाज के लिए आधारस्तंभ

भारतडिजिटल युग में दुनिया में निरंतर बढ़ रहा हिंदी का प्रभाव

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील