लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: भारत-जापान छू रहे हैं नई ऊंचाइयां 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: October 31, 2018 20:56 IST

नरेंद्र मोदी की इस जापान-यात्ना के दौरान 25 समझौते हुए हैं, जिनमें एक यह भी है कि दोनों देशों की मुद्राओं का 75 अरब डॉलर तक का लेन-देन सीधा होगा।

Open in App

पिछले चार साल की भारतीय विदेश नीति पर नजर डालें तो हमारी सरकार पड़ोस और दूर के लगभग सभी देशों में गच्चा खाती दिखाई पड़ती है लेकिन जापान एक ऐसा देश है, जिसके साथ हमारे संबंधों में निरंतर घनिष्ठता बढ़ती जा रही है। 1974 में इंदिराजी के पोखरण परमाणु परीक्षण और फिर अटलजी के परमाणु परीक्षण के बाद दोनों देशों के बीच जबर्दस्त खटास पैदा हो गई थी लेकिन अब जापान भारत में 33.8 अरब डॉलर का विनियोग कर रहा है। यह मॉरीशस और सिंगापुर के बाद सबसे ज्यादा है। दोनों देशों के प्रधानमंत्नी पिछले चार-सवा चार साल में 12 बार मिल चुके हैं। 

नरेंद्र मोदी की इस जापान-यात्ना के दौरान 25 समझौते हुए हैं, जिनमें एक यह भी है कि दोनों देशों की मुद्राओं का 75 अरब डॉलर तक का लेन-देन सीधा होगा। उसमें डॉलर के माध्यम की जरूरत नहीं होगी। डॉ। मनमोहन सिंह के कार्यकाल में तय हुई 3 अरब डॉलर की यह राशि 75 अरब तक पहुंच गई।

अब दोनों देश मिलकर एशिया और अफ्रीका के देशों में अनेक संयुक्त उपक्रम शुरू करेंगे। यह एक तरह से चीन की  ओबोर योजना का रचनात्मक जवाब होगा। दोनों देशों के बीच फौजी सहयोग बढ़ाने पर भी समझौता हुआ है। अब दोनों देशों के विदेश मंत्रियों और रक्षा मंत्रियों की नियमित बैठकें भी हुआ करेंगी। ‘दिल्ली-मुंबई औद्योगिक बरामदा’ के तहत 90 अरब डॉलर की रेल और सड़क बनाने में जापान का सक्रिय सहयोग रहेगा।

लगभग 1500 किमी का यह बरामदा भारत की औद्योगिक प्रगति में अपूर्व योगदान करेगा। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन तो बन ही रही है। भारत और जापान, दोनों ही अपनी परंपरा पर गर्व करते हैं। इस दृष्टि से जो समझौता योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा आदि क्षेत्नों में सहयोग के लिए हुआ है, वह अन्य देशों के लिए भी अनुकरणीय है। इस भारत-जापान घनिष्ठता को अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का उत्साहपूर्ण समर्थन है, क्योंकि प्रशांत महासागर क्षेत्न में चीन के वर्चस्व पर यह मित्नता ही कुछ लगाम लगा सकती है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजापानशिंजो अबे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील