लाइव न्यूज़ :

ऐसे नराधमों को फांसी दी जाए

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: August 4, 2018 16:44 IST

राजनीतिक स्तर पर एक अजीब-सी चुप्पी छाई हुई है। यह चुप्पी ऐसा संदेश दे रही है मानो यह कोई ध्यान देने लायक घटना ही नहीं है। नेताओं को फुर्सत कहां है? वे अपनी रोटियां सेंकने में लगे हुए हैं।

Open in App

वेदप्रताप वैदिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अनाथालय की बच्चियों के साथ जो बलात्कार की घटनाएं हुई हैं, वे रोंगटे खड़े कर देती हैं। उन घटनाओं का जैसा ब्यौरा अखबारों और टीवी चैनलों पर आ रहा है, उसे पढ़-देखकर हर भारतीय का माथा शर्म से झुका जा रहा है। लेकिन राजनीतिक स्तर पर एक अजीब-सी चुप्पी छाई हुई है। यह चुप्पी ऐसा संदेश दे रही है मानो यह कोई ध्यान देने लायक घटना ही नहीं है। नेताओं को फुर्सत कहां है? वे अपनी रोटियां सेंकने में लगे हुए हैं।

यह अनाथालय या आश्रय-स्थल सरकारी वित्त-पोषित है और वहां की 42 में से 34 बच्चियों ने रो-रोकर यह रहस्य खोला है कि उस आश्रय-स्थल का संचालक उन पर कैसे-कैसे अत्याचार करता था। जिस लड़की ने भी उसके बलात्कार या व्यभिचार का विरोध किया, उसे भूखों मार दिया जाता था, नशे की दवाई खिलाकर बेहोश कर दिया जाता था और एक-दो लड़कियों की तो हत्या करके उन्हें गुपचुप जमीन में गाड़ दिया गया था।

इस आश्रय-स्थल के इस कुकर्म का पता तब चला, जब मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की आडिट रिपोर्ट में इस यौन-शोषण का विवरण छपा और उसे बिहार के समाज कल्याण मंत्नालय को सौंपा गया। यहां प्रश्न यही उठता है कि मुजफ्फरपुर के पत्नकार क्या करते रहे? बिहार के पत्नकारों के लिए क्या यह कांड एक शर्मनाक चुनौती सिद्ध नहीं हुआ? इस संस्था का संचालक ब्रजेश ठाकुर काफी पैसे और रसूखवाला आदमी है। क्या उसने सारे नेताओं और पत्नकारों को अपनी जेब में डाल रखा है? यह अच्छा हुआ कि सर्वोच्च न्यायालय ने इस कांड पर ध्यान दिया है। यदि वह मुख्य अपराधी और उसके साथियों को अगस्त माह के अंत तक पटना के गांधी मैदान में फांसी पर लटका दे तो देश में ऐसी हरकत कोई दुबारा करने की हिम्मत नहीं करेगा। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनलयहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की 49 पीड़ितों को मुआवजा दिया गया, सरकार ने एनएचआरसी को जानकारी दी

क्राइम अलर्टबालिक गृह कांड में उम्रकैद की सजा काट रहे ब्रजेश ठाकुर पर कसता जा रहा है ईडी का शिकंजा, जब्त होगी संपत्ति

क्राइम अलर्टमुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामलाः कोर्ट ने ब्रजेश ठाकुर को उसके शेष जीवन के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई

भारतTop Today News: दिल्ली चुनाव के मद्देनजर कई दिग्गजों की रैली, मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में सजा सुनाने पर सुनवाई आज

क्राइम अलर्टमुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: ब्रजेश ठाकुर समेत 19 दोषी करार, 28 जनवरी को सजा का ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों