लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: नीतीश कुमार के नए तेवर के मायने

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: August 4, 2021 08:58 IST

नीतीश कुमार को लेकर कुछ लोगों की राय है कि अब वे कहीं विपक्ष से हाथ मिलाने की तैयारी तो नहीं कर रहे हैं? वे कब किसके साथ हो जाएं, कुछ पता नहीं. उनकी सबके साथ पट जाती है.

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़े मजेदार नेता हैं. वे कई ऐसे अच्छे काम कर डालते हैं, जिन्हें करने से बहुत-से नेता डरते रहते हैं. अपने देश में कितने मुख्यमंत्री हैं, जो जनता दरबार लगाने की हिम्मत करते हैं? आम आदमी का तो उनसे मिलना ही मुश्किल होता है. उनके टेलीफोन ऑपरेटर और निजी सचिव ही ज्यादातर लोगों को टरका देते हैं लेकिन एक जमाना था जबकि इंदिरा गांधी, चौधरी चरण सिंह, चंद्रशेखर, विश्वनाथ प्रताप सिंह और राजीव गांधी प्रधानमंत्री निवास पर अक्सर जनता दरबार लगाते थे. 

कोई भी नागरिक वहां पहुंचकर अपने दिल का दर्द बयान कर देता था. न सिर्फ उसकी शिकायत को ध्यान से सुना जाता था, बल्कि उसके समाधान के आदेश भी तुरंत जारी किए जाते थे. कल पटना में नीतीश के जनता दरबार में ऐसे कई किस्से सामने आए. कुछ नागरिकों ने कहा कि अफसरों ने हमसे रिश्वतें मांगीं और जब हमने कहा कि ये बात हम मुख्यमंत्री को बताएंगे तो अफसरों ने कहा कि जाओ, चाहे जिसको बताओ. यहां तो पैसा धरो और काम करवाओ. नीतीश ने अपनी सरकार के मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों को ऐसे सभी मामलों पर तुरंत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

करीब तीन साल पहले पटना में नीतीशजी से मैंने कहा, भाई आपने सारे बिहार में शराबबंदी लागू कर दी लेकिन पटना के पांचसितारा होटल में मद्यपान जारी है. अब गरीब ग्रामीण लोग लुटेंगे और महंगी शराब पीने के लिए पटना आएंगे. उन्होंने तुरंत आदेश देकर पटना में भी शराबबंदी लागू करवा दी. 

इसी प्रकार जब वे रेल मंत्री थे तो रेल के हर कार्य में हिंदी को पहले और अंग्रेजी को पीछे कर दिया. इसी तरह से पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने पेगासस-जासूसी पर भी ऐसी बात कह दी, जिस पर सभी भाजपा-गठबंधन के नेता चुप्पी साधे हुए हैं. 

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर संसद में बहस क्यों न हो? उन्होंने टेलीफोनी-जासूसी पर अपनी बात इस अदा से कही जैसे प्रदेशों में ऐसी कोई जासूसी होती ही नहीं है. वे संयुक्त संसदीय समिति की छानबीन को भी टाल गए लेकिन उनके यह कहने के ही कई अर्थ लगाए जा रहे हैं. 

कुछ लोगों की राय है कि नीतीश अब कहीं विपक्ष से हाथ मिलाने की तैयारी तो नहीं कर रहे हैं? वे कब किसके साथ हो जाएं, कुछ पता नहीं. उनकी सबके साथ पट जाती है. उनकी जातीय जनगणना की मांग का भी यही अर्थ लगाया जा रहा है कि वे देश के सभी अनुसूचितों और पिछड़ों को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं. 

उनके इसी तेवर की व्याख्या करते हुए कुछ लोग उन्हें अगला प्रधानमंत्री घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं. अच्छा हुआ कि नीतीश ने इस कपोल-कल्पना का खंडन कर दिया, वरना बिहार में उनका मुख्यमंत्री पद भी खटाई में पड़ सकता था.

टॅग्स :नीतीश कुमारपेगासस स्पाईवेयरबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार