लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: भ्रष्ट अफसरों से कैसे निपटें ?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: November 28, 2019 14:47 IST

भ्रष्ट अफसरों की सारी चल-अचल संपत्ति जब्त की जानी चाहिए और उनके निकट रिश्तेदारों की चल-अचल संपत्ति की जांच की जानी चाहिए

Open in App

सरकारी अधिकारियों के बारे में ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल की जो रपट छपी है, उससे मालूम पड़ता है कि देश में भ्रष्टाचार जोरों से चल रहा है. किसी अफसर को कोई डर नहीं है. वे खुलेआम रिश्वत लेते हैं और जनता को उनसे बचने के लिए कोई ठोस राहत नहीं है. 

इस सरकार के वित्त मंत्रालय और कुछ राज्य सरकारों की तारीफ जरूर करनी पड़ेगी क्योंकि उन्होंने अपने कई अफसरों को जबरदस्ती नौकरी से अलग कर दिया है. ये वे अफसर हैं जिन पर घूस खाने और तरह-तरह के भ्रष्टाचार करने के आरोप हैं.

ट्रांसपरेंसी की ताजा रपट से पता चलता है कि जिन लगभग 2 लाख लोगों से पूछताछ की गई, उनमें से आधे लोगों ने कहा है कि पिछले साल उन्हें सरकारी अफसरों को मजबूरन रिश्वत देनी पड़ी है. 82 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार ने अभी तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं. राजस्थान जैसे प्रांत में 10 में से 7 लोगों के काम घूस दिए बिना नहीं हुए है. 

यों तो राजस्थान सरकार इस मामले पर चुप नहीं बैठी है लेकिन उसका रवैया काफी नरम है. वह भ्रष्टाचारी अफसरों को सिर्फ सेवानिवृत्त कर रही है. 

उसे इससे कहीं ज्यादा बढ़कर कार्रवाई करनी चाहिए. भ्रष्ट अफसरों की सारी चल-अचल संपत्ति जब्त की जानी चाहिए और उनके निकट रिश्तेदारों की चल-अचल संपत्ति की जांच की जानी चाहिए और जरूरी हो तो उनकी संपत्ति भी जब्त की जानी चाहिए.

भ्रष्ट अफसरों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. इस सख्ती का जमकर प्रचार किया जाना चाहिए. भ्रष्ट अफसरों को नौकरी से अलग कर देना काफी नहीं है

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटूश्याम धाम पहुंचे सचिन पायलट, श्रद्धा के साथ दिखी सियासी ताकत

क्राइम अलर्टशुक्रवार रात पुलिसकर्मियों के साथ हंसी-मजाक किया और साथ खाना खाकर क्वार्टर में गए एएसआई विष्णु कुमार, शनिवार को शव मेस में फंदे से लटका मिला

क्राइम अलर्टवैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे, 15 मिनट में कार खाक, 5 जिंदा जले और जिंदगी से जूझ रहा 1 शख्स, वीडियो

पूजा पाठअलौकिक शांति की भूमि जैन विश्व भारती

ज़रा हटके120 दिन पहले शादी, 10 मिनट से नाच रही थी 22 वर्षीय पत्नी दीपिका, बेहोश होकर गिरी और अस्पताल ले जाते समय मौत, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBihar Cabinet Expansion: सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, निशांत समेत इन विधायकों ने लीं शपथ

भारतBihar Cabinet Expansion: पटना पहुंचें पीएम मोदी, शपथ ग्रहण से पहले भव्य रोड शो, देखें वीडियो

भारतTVK प्रमुख विजय ने राज्यपाल से दोबारा की मुलाकात, क्या तमिलनाडु को मिलने वाली है नई सरकार? जानें इसके सियासी मायने

भारतBihar: सम्राट चौधरी की सरकार में निशांत कुमार की एंट्री, आज 32 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

भारतकश्मीर आने वाले पर्यटकों को ‘आपरेशन सिंदूर’ की सालगिरह पर गर्व और आत्मविश्वास की भावना