लाइव न्यूज़ :

पंजाब में हुए धमाकों पर सीएम भगवंत मान ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार, कहा- "भाजपा चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रही"

By अंजली चौहान | Updated: May 6, 2026 14:07 IST

Punjab Blasts: पंजाब में संवेदनशील सुरक्षा क्षेत्रों के पास दो धमाकों के बाद, CM भगवंत मान ने BJP पर निशाना साधा और यह संकल्प लिया कि ये घटनाएँ राज्य की शांति को भंग नहीं कर पाएंगी।

Open in App

Punjab Blasts: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जलाधंर और अमृतसर में हुए हमले का जिम्मेदार भाजपा को ठहराया है। सीएम मान ने आरोप लगाया कि ये घटनाएँ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अशांति फैलाने की एक सोची-समझी साज़िश का हिस्सा हैं।

मीडिया से बात करते हुए मान ने कहा, "यह BJP के काम करने का तरीका है। जब भी उन्हें किसी राज्य में चुनाव लड़ना होता है, तो वे या तो दंगे भड़काते हैं, धमाके करवाते हैं, या फिर दो अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच तनाव पैदा करते हैं। इन धमाकों का मतलब है कि BJP अब पंजाब के लिए कमर कस रही है।"

पिछले 24 घंटों में, पंजाब में दो धमाकों से हड़कंप मच गया है, जिससे पूरे राज्य में चिंता फैल गई है। पहला धमाका जालंधर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के मुख्यालय के पास हुआ, जहाँ एक स्कूटर में हुए धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दूसरी घटना कुछ घंटों बाद अमृतसर में, खासा छावनी क्षेत्र के पास हुई, जो सेना और BSF के ठिकानों के काफी करीब है।

CM मान ने कहा कि पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है। उन्होंने कहा, "राज्य के लोगों ने पहले ही बहुत मुश्किल भरे दिन देखे हैं। जाँच चल रही है और दोषियों को सज़ा ज़रूर मिलेगी।"

BJP को "सांप्रदायिक पार्टी" बताते हुए उन्होंने कहा, "अब जब बंगाल के चुनाव खत्म हो गए हैं, तो वे पंजाब की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने खुद कहा है कि उनका अगला निशाना पंजाब है। इसी तरह वे लोगों को डरा-धमकाकर वोट बटोरते हैं। उन्हें अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए। पंजाब विश्व शांति और 'सरबत दा भला' (सबकी भलाई) में विश्वास रखता है। ये घिनौनी हरकतें यहाँ काम नहीं करेंगी। पंजाबी हमेशा देश के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं।"

बीजेपी पर अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा, "यह सबके सामने है। जब भी वे किसी राज्य में चुनाव लड़ने जाते हैं, तो वे अलग-अलग धर्मों के लोगों को आपस में लड़वाकर ध्रुवीकरण करते हैं। वे बेअदबी विरोधी कानून से परेशान हैं। वे बेअदबी के ज़रिए लोगों के बीच फूट डालना चाहते थे। अब कोई भी बेअदबी करने की हिम्मत नहीं करेगा, क्योंकि यह कानून बहुत सख्त है। लेकिन उन्हें अपनी आदतें सुधारनी होंगी।"

दो धमाकों की घटनाओं के बीच, मान ने बुधवार को श्री आनंदपुर साहिब में मत्था टेकने के बाद अपनी 'शुक्राना यात्रा' शुरू की। ये घटनाएँ एक के बाद एक हुईं और दोनों ही संवेदनशील सुरक्षा ठिकानों के पास हुईं, जिससे सुरक्षा और तैयारियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालाँकि, किसी बड़ी जान-माल की हानि की ख़बर नहीं है, लेकिन जाँच जारी है और पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि एजेंसियाँ इन घटनाओं के पीछे के कारणों और संभावित संबंधों का पता लगाने में जुटी हैं।

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबबम विस्फोटBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPunjab: एक ही दिन में 2 ब्लास्ट; अमृतसर से लेकर जालंधर तक सिलसिलेवार धमाके, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी

भारतममता बनर्जी लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही हैं, मदन राठौड़ बोले...

भारतअगर ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद छोड़ने से इनकार कर दें तो क्या होगा? जानिए संवैधानिक प्रावधान

भारतबिहारी नेताओं ने भी दिखाया पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कमाल, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन साबित हुए "लकी"

क्रिकेटWest Bengal: बीजेपी की शानदार जीत के एक दिन बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने टीएमसी छोड़ी, ममता सरकार के इस मंत्री पर भड़के

भारत अधिक खबरें

भारतJammu and Kashmir: आपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जम्मू-कश्मीर में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी

भारतPM मोदी की राह पर सीएम सम्राट चौधरी, सीएम आवास का नाम बदलकर लोक सेवक आवास

भारतBihar: सीएम सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार, निशांत कुमार का मंत्री बनना तय

भारतTamil Nadu Govt Formation: आज दोपहर तक दावेदारी पेश करेंगे विजय, TVK ने कमर कसी; गठबंधन की मेज पर मंथन तेज

भारतWest Bengal: अब नहीं चलेगी ममता बनर्जी के नियुक्त रिटायर्ड अफसरों की 'धौंस', सरकारी कार्यालयों में जाने पर लगी रोक