लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: दंगाइयों को दंडित करने का नया विधान- बुल्डोजर और इस पर उठते सवाल

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: April 18, 2022 14:47 IST

उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात हाल में पकड़े गए या चिह्नित किए गए दंगाईयों के घरों और दुकानों को ढहा दिए जाने के मामले ने खूब तूल पकड़ा है. इसे लेकर सवाल भी उठ रहे हैं.

Open in App

उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात में इधर दंगाइयों को दंडित करने की एक बिल्कुल नई विधि का आविष्कार हुआ है. वह यह है कि जो भी दंगाई पकड़े जाएं या चिह्नित किए जाएं, उनके घरों और दुकानों को ढहा दिया जाए. उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसीलिए ‘बुल्डोजर बाबा’ कहा जाने लगा है और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को ‘बुल्डोजर मामा’.

अब गुजरात के नए मुख्यमंत्री ने भी यह काम शुरू कर दिया है. ये तीनों मुख्यमंत्री भाजपा के हैं.  कई मुस्लिम नेता और खास तौर से कांग्रेसी नेता प्रादेशिक सरकारों के इस कदम का विरोध कर रहे हैं. वे कहते हैं कि भारत में कोई कानून ऐसा नहीं है, जो कहता हो कि जिन्हें आप दंगाई समझते हैं, उनके मकान ढहा दें.

उनका इससे भी भारी तर्क यह है कि जिनके मकान ढहाए गए हैं, वे सब मुसलमान हैं. अतः सरकारों का यह कदम सांप्रदायिक है. यह सच है कि दंगाइयों के मकान तत्काल ढहाए जाते हैं तो भावी दंगाइयों की रूह अपने आप कांपने लगती है. सिर्फ वे ही मकान ढहाए जाते हैं, जो गैर-कानूनी ढंग से बनाए जाते हैं. जो लोग दंगा करते हैं, कानून का उल्लंघन करना उनमें से ज्यादातर की आदत में होता है.

ऐसे लोगों को तुरंत दंडित करने में क्या बुराई है? लेकिन इस  कार्रवाई पर दो सवाल उठते हैं. पहला यह कि यह कार्रवाई किसी धर्म विशेष के दंगाइयों के खिलाफ ही क्यों होती है? दूसरा सवाल यह है कि क्या यह प्रादेशिक सरकारों के निकम्मेपन का सूचक नहीं है कि हर गांव और शहर में लोग सरकारी जमीनों पर कब्जा करके मकान खड़ा कर लेते हैं और सरकारें सोती रहती हैं. अवैध निर्माण क्या तभी गिराए जाएंगे, जब दंगे होंगे?

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीसांप्रदायिक तनावMadhya Pradeshगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर