लाइव न्यूज़ :

जलसंरक्षण के लिए हो रहा अनोखा प्रयास, जागरूकता पर आकाशवाणी चला रहा 100 दिन की श्रृंखला

By पंकज चतुर्वेदी | Updated: October 30, 2023 11:15 IST

स्वच्छता को जनांदोलन के रूप में अपनाना होगा। सभी को शिक्षा के साथ स्वच्छता एवं पेयजल संरक्षित करने में अपना सहयोग प्रदान करना होगा। खासकर गर्मी के मौसम में पानी का दुरुपयोग न करें। 

Open in App
ठळक मुद्देपानी बचाना जरूरी हैबेपानी हो गए तो देश के प्रगति चक्र की गति मंथर हो जाएगीयह बात समाज भी समझता है और सरकार भी

कैथन पुरवा, अमेठीउत्तर प्रदेश के अमेठी जिले का एक गुमनाम सा गांव। यहां से खबर आई कि गांव वालों ने रेडियो जल क्लब का गठन किया है। इस संस्था के लोग अपने छोटे से गांव के हर घर में जाकर बता रहे हैं कि सभी को बूंद-बूंद पानी बचाना होगा, तभी भविष्य के लिए पेयजल संरक्षित रह पाएगा। 

गांव की महिलाएं समझ रही हैं कि पेयजल के साथ स्वच्छता सभी के लिए जरूरी है। बच्चे भोजन करने के पूर्व तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धो लें। स्वच्छता को जनांदोलन के रूप में अपनाना होगा। सभी को शिक्षा के साथ स्वच्छता एवं पेयजल संरक्षित करने में अपना सहयोग प्रदान करना होगा। खासकर गर्मी के मौसम में पानी का दुरुपयोग न करें। 

लखीमपुर जिले के ग्राम डकिया जोगी। पोस्ट अज्हरा, ब्लाक मोहम्मदी की कई महिलाओं ने 'जल क्लब' बना लिया। इससे जुड़ी महिलाएं शपथ ले चुकी हैं कि अब जल की हर बूंद को सहेजने के लिए तन-मन-धन से काम करेंगे। उत्तर प्रदेश के कई गांव कस्बों से अब लोग पानी सहेजने के लिए खुद ब खुद आगे आ रहे हैं। यह असर है संचार के एकतरफा संवाद का माध्यम कहे जाने वाले रेडियो पर प्रसारित एक कार्यक्रम 'बूंदों की न टूटे लड़ी' का।

पानी बचाना जरूरी है। बेपानी हो गए तो देश के प्रगति चक्र की गति मंथर हो जाएगी। यह बात समाज भी समझता है और सरकार भी। बड़े स्तर पर प्रयास भी हो रहे हैं लेकिन यह भी कड़वा सच है कि आम लोगों तक इस मसले की जागरूकता की किरणें पहुंची नहीं है। कई बार लोग जानते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि शुरुआत कैसे की जाए। 

भले ही सूचना और मनोरंजन के कई चटकीले, सुलभ साधन हमारे यहां उपलब्ध हैं लेकिन आज भी निर्विवाद रूप से आम आदमी का, दूरदराज आंचलिक आबादी का भरोसेमंद और सहज-सुलभ साधन रेडियो ही है। खासकर जब से मोबाइल में इंटरनेट के जरिये रेडियो मिलने लगा है, लोगों की इसमें दिलचस्पी बढ़ गई है। 

आकाशवाणी की स्थापना ही जनसरोकार के विषयों के प्रचार-प्रसार के लिए हुई थी। इन दिनों आकाशवाणी लखनऊ में पानी की हर बूंद को बचाने के लिए 100 दिन की श्रृंखला चलाए हुए है। इसके अंतर्गत हर दिन किसी ऐसे जल योद्धा से बातचीत की जाती है जिसने जल संरक्षण में क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया हो। इसमें समाज के हर वर्ग के लोग- पद्म अलंकारों से विभूषित जल योद्धा, ब्यूरोक्रेट्स, वैज्ञानिक, एकेडमिशियंस, गीतकार, गायक, अभिनेता, कम्युनिटी लीडर्स, पत्रकार युवा आदि शामिल हैं।

आकाशवाणी की यह मुहिम और इसे मिल रहा सकारात्मक कार्य अन्य एफएम रेडियो और टीवी चैनलों के लिए प्रेरणा है कि यदि सकारात्मक जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं तो आम लोग उनसे सीधे तौर पर जुड़ते हैं।

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेशअमेठीलखीमपुरभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट