लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: महिलाओं के वोट के लिए हिपोक्रेसी की सीमा लांघी जा रही है

By विश्वनाथ सचदेव | Updated: November 16, 2023 16:09 IST

सोशल मीडिया पर पिछले लंबे अर्से से यह शब्द दोहराया जा रहा है। एक वाक्य कहलाया गया है प्रधानमंत्री के मुंह से जिसमें वह कहते हैं, ‘हिपोक्रेसी की भी एक सीमा होती है।

Open in App
ठळक मुद्देहिपोक्रेसी की एक सीमा का उदाहरण हमारी राजनीति में महिलाओं की भूमिका से जुड़ा हुआ हैदेश में पांच राज्यों में हो रहे चुनावों में नेताओं के भाषणों में महिला मतदाताओं को रिझाने की जैसे होड़-सी लगी हुई हैचुनावी भाषणों में महिलाओं के वोट के लिए हिपोक्रेसी की सीमाएं लांघी जा रही हैं

अंग्रेजी का एक शब्द है ‘हिपोक्रेसी’ जिसका अर्थ है जो नहीं है वह होने का दावा करना। सोशल मीडिया पर पिछले लंबे अर्से से यह शब्द दोहराया जा रहा है। एक वाक्य कहलाया गया है प्रधानमंत्री के मुंह से जिसमें वह कहते हैं, ‘हिपोक्रेसी की भी एक सीमा होती है।’ पता नहीं उन्होंने यह बात किस संदर्भ में कही होगी, पर सोशल मीडिया पर इसे राजनेताओं के दावों के साथ जोड़ा गया है।

यहां भले ही निशाने पर प्रधानमंत्री हों पर हकीकत में यह बात हमारे सारे राजनेताओं पर लागू होती है। उनके दावे, उनके वादे, सब अति की सीमा तक दिखावा लगते हैं। ‘हिपोक्रेसी’ की एक सीमा का उदाहरण हमारी राजनीति में महिलाओं की भूमिका से जुड़ा हुआ है। हर राजनीतिक दल स्वयं को महिलाओं का हितैषी बताने-जताने में लगा हुआ है।

देश में पांच राज्यों में हो रहे चुनावों में नेताओं के भाषणों में महिला मतदाताओं को रिझाने की जैसे होड़-सी लगी हुई है। इन नेताओं में राजनीतिक दलों के छुटभैया प्रवक्ताओं से लेकर राजनीतिक दलों के अध्यक्ष तक शामिल हैं। मुख्यमंत्री पद के दावेदारों से लेकर देश के शीर्ष नेताओं तक के चुनावी भाषणों में महिलाओं के वोट के लिए हिपोक्रेसी की सीमाएं लांघी जा रही हैं।

सस्ती रसोई गैस से लेकर महिलाओं के बैंक खातों में नगद राशि जमा करने तक में होड़ लगी हुई है। ताजा उदाहरण छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में की गई घोषणाएं हैं। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा-पत्र में महिलाओं को बारह हजार रुपए प्रति वर्ष देने का वादा किया था, उसके दूसरे ही दिन कांग्रेस की ओर से पंद्रह हजार रुपए प्रति वर्ष देने की मुनादी कर दी गई।

मजे की बात यह है कि कोई भी राजनीतिक दल यह नहीं बता रहा है कि इन रेवड़ियों को बांटने के लिए राज्य सरकारें पैसे कहां से लाएंगी। इसी सिक्के का दूसरा पहलू यह भी है कि हमारी राजनीति में देश की आधी आबादी, यानी महिलाओं की भागीदारी बहुत कम है।नारी-शक्ति वंदन जैसे भारी-भरकम शब्दों के पीछे का एक सच यह भी है कि हमारे राजनीतिक दल इस नारी-शक्ति पर भरोसा नहीं कर पा रहे।

यह सच्चाई बहुत कुछ बता देती है कि जिन पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, उनमें हमारे राजनीतिक दलों ने इतने कम महिला उम्मीदवार खड़े किए हैं कि उनके इरादों पर शक होने लगता है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों मुख्य दलों ने इन चुनावों में बारह प्रतिशत से भी कम महिला उम्मीदवार खड़े किए हैं।

बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों का चयन उनके जीतने की संभावनाओं के आधार पर किया जाता है। इसका सीधा-सा अर्थ यह है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों, महिला-शक्ति पर विश्वास नहीं करते।

टॅग्स :चुनाव आयोगविजयी उम्मीदवारों की सूचीमहिला आरक्षणकांग्रेसBJPAAP's Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो