लाइव न्यूज़ :

पाक से मदद लेते हैं आतंकवादी

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: June 15, 2019 19:57 IST

बिश्केक में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में सारा फोकस ही बदला हुआ लग रहा है.

Open in App

बिश्केक में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में सारा फोकस ही बदला हुआ लग रहा है. भारतीय चैनल और अखबार ऐसा दर्शा रहे हैं, जैसा यह आठ राष्ट्रों की बैठक भारत-पाक तनाव को लेकर ही हो रही है. वास्तव में इस बैठक का असली मुद्दा यह है कि रूस और चीन मिलकर अमेरिकी दादागीरी का मुकाबला कैसे करें. ये दोनों महाशक्तियां अपने दंगल में भारत को भी शामिल करना चाहती हैं लेकिन भारत और अमेरिका के रिश्तों में थोड़े-से तात्कालिक तनाव के बावजूद काफी गहराई पैदा हुई है. डोनाल्ड ट्रम्प और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जो सहज समीकरण बन गया है, उसे बिश्केक भावना के द्वारा हिलाया नहीं जा सकता. 

जहां तक मोदी और इमरान की भेंट का सवाल है, उसका होना तो असंभव ही है लेकिन मैं यह मानता हूं कि भारत ने बालाकोट हमले और उसके बाद की प्रतिक्रियाओं से पाकिस्तान को काफी सबक सिखा दिया है. यदि पाकिस्तान की सरकार और फौज अपने आतंकवादियों का सफाया कर दे तो भी क्या आतंकवाद खत्म हो सकता है? नहीं हो सकता, क्योंकि कश्मीर, सिंक्यांग और काबुल में जो आतंकी सक्रि य हैं, वे सब पाकिस्तानी नहीं हैं और न ही वे पाकिस्तान के एजेंट हैं. वे स्वयंभू हैं. उनके अपने लक्ष्य हैं. वे पाकिस्तान से मदद लेते हैं लेकिन पाक सरकार और फौज से मतभेद होने पर वे पाकिस्तान के अंदर भी आतंक का नाच रचाते हैं. 

यदि हम इसी शर्त पर अड़े रहे कि जबतक आतंकवाद खत्म नहीं होगा, तब तक कोई बात ही नहीं होगी तो मान लीजिए कि अगले दस-बीस साल बात ही नहीं होगी. एक तरफ इधर इमरान बात के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं और उधर अनंतनाग में आतंकी घटना घट गई! पाकिस्तान और भारत के बीच कहीं बातचीत शुरू न हो जाए, इसी डर से आतंकियों ने हमारे पांच जवानों को ऐन बिश्केक के वक्त शहीद कर दिया. इन बातों का मतलब समझना होगा. 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार