लाइव न्यूज़ :

शोभना जैन का ब्लॉग: सचमुच पाक देगा जाधव को पूर्ण राजनयिक पहुंच?

By शोभना जैन | Updated: August 3, 2019 05:45 IST

दरअसल पाकिस्तान के ट्रैक रिकॉर्ड के चलते इस बहुचर्चित मुलाकात के ‘भय मुक्त माहौल’ में होने को लेकर सवाल उठ खड़े होना लाजमी है. सवालों का दायरा घना है.. क्या यह मुलाकात ऐसे खुले  माहौल में हो सकेगी, जहां जाधव खुल कर अपनी बात भारतीय अधिकारियों के साथ कह सकेंगे...

Open in App

अब जबकि यह खबर आई है कि पाकिस्तान ने अपनी जेल में कैद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय आईसीजे के फैसले के लगभग दो हफ्ते बाद   राजनयिक पहुंच ‘कॉन्स्युलर एक्सेस’ देने की आखिरकार मंजूरी दे दी है, लेकिन जिस तरह से इस मुलाकात को लेकर पाकिस्तान द्वारा लगाई गई ‘शर्तो’ की खबरें आ रही हैं, उनके चलते भारत ने पाकिस्तान से  साफतौर पर कहा है कि वह जाधव को बेरोकटोक ‘कॉन्स्युलर एक्सेस’ उपलब्ध कराए. यह राजनयिक पहुंच ऐसी हो जो कि भयमुक्त और डराने धमकाने व बदले की किसी कार्रवाई वाले माहौल से मुक्त हो. 

दरअसल पाकिस्तान के ट्रैक रिकॉर्ड के चलते इस बहुचर्चित मुलाकात के ‘भय मुक्त माहौल’ में होने को लेकर सवाल उठ खड़े होना लाजमी है. सवालों का दायरा घना है.. क्या यह मुलाकात ऐसे खुले  माहौल में हो सकेगी, जहां जाधव खुल कर अपनी बात भारतीय अधिकारियों के साथ कह सकेंगे, उन्हें बता सकेंगे कि तीन मार्च 2016 को जब पाकिस्तान ने उन्हें ईरान से अपहृत कर अपनी कालकोठरी में  झोंक दिया था, तब उन पर क्या-क्या बीती? क्या भारतीय अधिकारियों के साथ मुलाकात के वक्त दोनों के बीच कोई शीशे की दीवार होगी? बातचीत सीधे, आमने सामने होगी कि पाकिस्तानी अधिकारियों की बाज निगाहों के बीच साउंड रिकॉर्डर, सीसीटीवी के जरिये? पाकिस्तान के गुप्तचर अधिकारी तो वहां मौजूद नहीं होंगे, जैसी आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं.   

पाकिस्तान की मंशा भांपते हुए और खास तौर पर दो वर्ष पूर्व जाधव की मां और पत्नी से पाकिस्तानी अधिकारियों की कठोर पहरेदारी में हुई तथाकथित मुलाकात के बाद, जिसमें भय का माहौल और जाधव पर दबाव साफ तौर पर दिखाई दे रहा था, भारत ने भयमुक्त माहौल में  जाधव को ‘राजनयिक पहुंच’ देने पर जोर दिया है. पाकिस्तान के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए इस तरह की ‘शर्तो’ की जो खबरें आ रही हैं, उससे  मुलाकात के ‘भयमुक्त खुली मुलाकात’ होने को लेकर सवाल उठेंगे ही. आईसीजे के आदेश में किस तरह से मुलाकात करवाई जाएगी, इसको लेकर स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. खास तौर पर पाकिस्तान की इस आधिकारिक टिप्पणी के बाद कि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के फैसले पर अमल करते हुए पाकिस्तान ने जाधव को  पाकिस्तानी कानूनों के अनुसार  राजनयिक पहुंच देने पर सहमति व्यक्त की है, पाकिस्तान की इस व्याख्या के मद्देनजर  भारत की तमाम चिंताएं उठना स्वाभाविक है. यही सब भांपते हुए भारत ने  साफ तौर पर पिछले हफ्ते  भी कहा था कि  जाधव को पूर्ण कॉन्स्युलर एक्सेस मिले.

पाकिस्तान ने शुक्र वार को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे इस मुलाकात  का प्रस्तावित समय भेजा था. भारत की चिंताओं पर पाक के जवाब के बाद अब मुलाकात तय होगी. 

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तानइंडियाइमरान खाननरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील