लाइव न्यूज़ :

यही सच तो शशि थरूर भी कहते रहे हैं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 22, 2025 06:57 IST

किसी ने ठीक ही कहा है कि ब्रिटेन को तो भूलने की आदत है इसलिए उसने दुनिया पर जो जुल्म किए उसे वह भूल गया है.

Open in App

दावोस में विश्व आर्थिक मंच के ठीक पहले ऑक्सफैम इंटरनेशनल की रिपोर्ट की बड़ी चर्चा हो रही है जिसमें कहा गया है कि सन्‌ 1765 से सन्‌ 1900 के बीच ब्रिटेन ने गुलाम भारत से 64 हजार 820 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि निकाली. महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें से 33 हजार 899 अरब अमेरिकी डॉलर ब्रिटेन के 10 प्रतिशत अमीरों की झोली में गया. इसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ब्रिटेन की हुकूमत के दौरान भारत का टेक्सटाइल उद्योग तहस-नहस हो गया.

1950 में भारत का वैश्विक औद्योगिक उत्पादन करीब 25 प्रतिशत था जो बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ में केवल 2 फीसदी रह गया. विश्व आर्थिक मंच पर इस रिपोर्ट की कोई चर्चा होगी, ऐसी उम्मीद करना बेकार है क्योंकि जो कुछ भी इस रिपोर्ट में कहा गया है, वह सच पहले भी सामने आ चुका है.

शशि थरूर ने कोई 9 साल पहले ऑक्सफोर्ड के डिबेट में ब्रिटेन की कलई खोलकर रख दी थी कि किस तरह उसने अपने फायदे के लिए भारत को नेस्तनाबूद कर दिया. थरूर ने कहा था कि जब ब्रिटेन भारत में घुसा तब विश्व अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी 23 प्रतिशत थी और जब वह गया तो यह आंकड़ा कम होकर 4 प्रतिशत से भी कम रह गया था. उस वक्त का यदि आकलन करें तो ब्रिटेन ने जो उन्नति की वह भारत को लूट कर की गई उन्नति थी.

भारत का शासन ब्रिटेन की उन्नति के लिए चलाया जा रहा था. इतिहास पर नजर डालते हुए क्या कभी आपने इस बात पर गौर किया है कि जब ब्रिटेन का कपड़ा उद्योग तेजी से उन्नति कर रहा था तब भारत का कपड़ा उद्योग डूब रहा था. भारत की कपड़ा मिलें नष्ट हो गईं और ब्रिटेन की कपड़ा मिलें पैसा उगलने लगीं. जो भारत कपड़े का निर्यातक हुआ करता था, वह आयातक बन गया.

ढाका का मलमल पूरी दुनिया में मशहूर था लेकिन अंग्रेजों ने उसे खत्म कर दिया. ये तो केवल एक क्षेत्र है. हर क्षेत्र में अंग्रेजों ने भारत को लूटा. शशि थरूर ने जब ऑक्सफोर्ड डिबेट के दौरान पूरी प्रामाणिकता के आधार पर तथ्यों को पेश किया तो अंग्रेजों की चूं नहीं निकली. उनके सामने शर्मिंदगी से सिर झुका लेने के अलावा कोई चारा नहीं था. यह तो सर्वविदित है कि ब्रिटेन कभी भी इसकी भरपाई नहीं करेगा और हमें इसकी जरूरत भी नहीं है क्योंकि अपनी क्षमताओं की बदौलत हमने ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ दिया है.

लेकिन यह सवाल तो उठ ही सकता है कि इतिहास में की गई गलतियों के लिए क्या ब्रिटेन को माफी नहीं मांगनी चाहिए? इतनी बड़ी धनराशि लौटाने की उसकी अब औकात नहीं रही तो कम से कम हर्जाने के रूप में एक रुपए तो भारत को दे और शर्मिंदगी जाहिर करे. गुलाम भारत के लोगों का जिस तरह उसने कत्लेआम किया, उसके लिए तो उसे बार-बार माफी मांगनी ही चाहिए. और सबसे बड़ी बात कि कोहिनूर जैसी हमारी धरोहर जो वह लूट कर ले गया, कम से कम उसे तो भारत को लौटा ही देना चाहिए.

लेकिन ऐसी उम्मीद करना भी किसी काम का नहीं है. मौजूदा ब्रिटेन की रगों में भी तो वही खून दौड़ रहा है जो उसके पूर्वजों की रगों में दौड़ रहा था. किसी ने ठीक ही कहा है कि ब्रिटेन को तो भूलने की आदत है इसलिए उसने दुनिया पर जो जुल्म किए उसे वह भूल गया है. कम से कम हम भारतीयों को वो जुल्म भूलना नहीं चाहिए. जुल्म की कहानियां याद रहेंगी तो फिर कोई हमें गुलाम नहीं बना पाएगा.

टॅग्स :शशि थरूरUKभारतब्रिटिश पार्लियामेंट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो