लाइव न्यूज़ :

सारंग थत्ते का ब्लॉग: रक्षा क्षेत्र के लिए मिलाजुला रहा साल

By सारंग थत्ते | Updated: December 31, 2019 10:12 IST

देश की राजधानी में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक को देश को समर्पित किया गया. फरवरी में स्वतंत्नता के बाद से अब तक देश की सेवा में शहीद हुए सैन्य कर्मियों को एक पहचान मिली.

Open in App
ठळक मुद्दे36 लड़ाकू विमान 2020 के अंत तक मिलने शुरू हो जाएंगे. सीमा सड़क संगठन ने रोहतांग दर्रे के नीचे से गुजरने वाली नई सुरंग को पूर्व प्रधानमंत्नी अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जोड़ा है.

विश्लेषक यदि रक्षा क्षेत्न का आकलन करेंगे तो अमूमन कहेंगे कि यह एक मिलाजुला साल रहा. एक तरफ जहां सीमा पार से घुसपैठ और  संघर्षविराम के उल्लंघन में इजाफा हुआ है, वहीं सेना को उनकी जरूरत के कई नए सौदे फलदायक सिद्ध हुए हैं एवं वर्षो पुरानी मांगें पूरी होने की दिशा में कदम बढ़े हैं.

देश की राजधानी में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक को देश को समर्पित किया गया. फरवरी में स्वतंत्नता के बाद से अब तक देश की सेवा में शहीद हुए सैन्य कर्मियों को एक पहचान मिली. अगले ही दिन तड़के सीमा पार जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर भारतीय वायुसेना के विमानों ने बम बरसा कर एक अभूतपूर्व सफलता हासिल की थी. 

हमारी यह कार्रवाई 14 फरवरी के पाकिस्तानी आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद द्वारा पुलवामा में आत्मघाती हमले (जिसमें अर्धसैनिक बलों के 40 जवान मारे गए थे) का करारा जवाब था. फ्रांस द्वारा राफेल लड़ाकू विमान को भारतीय वायुसेना को दिए जाने से एक नया अध्याय देश की वायुसेना के लिए लिखा गया है. 

36 लड़ाकू विमान 2020 के अंत तक मिलने शुरू हो जाएंगे. सीमा सड़क संगठन ने रोहतांग दर्रे के नीचे से गुजरने वाली नई सुरंग को पूर्व प्रधानमंत्नी अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जोड़ा है. यह सुरंग लेह को बारहों महीने रसद पूर्ति में मदद करेगी.

दूसरी स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को नौसेना में शामिल किया गया. रूस के साथ एस400 जमीन से हवा में मारक क्षमता की पांच मिसाइल स्क्वाड्रन खरीदने का सौदा पूरा हुआ. इसी तरह 18 स्क्वाड्रन बराक मिसाइल का सौदा इजराइल के साथ किया गया. इसके अलावा हमारी वायुसीमा को सुरक्षा प्रदान करने हेतु सात आकाश मिसाइल स्क्वाड्रन को अनुमति मिल गई है. 

22 अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर की आपूर्ति शुरू हो चुकी है और 17 हेलिकॉप्टर हिंडन पहुंच चुके हैं. 10 भारवाहक चिनूक हेलिकॉप्टर भी भारत पहुंच चुके हैं. बचे हुए पांच आने वाले मार्च तक हमें मिल जाएंगे. पर्वतीय क्षेत्न में ये अपनी उपयोगिता सिद्ध करेंगे. ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम और लड़ाकू विमान एसयू-30 का एकीकरण कर सफलतापूर्वक मिसाइल को हवा से दाग कर देखा गया है. आने वाले फरवरी माह में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी डिफेंस एक्स्पो 2020 लखनऊ में होगी.  चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) को मान्यता मिली है और जनरल बिपिन रावत नए सीडीएस नियुक्त हुए हैं. 

टॅग्स :भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतड्रोन और रडार तकनीक में नवाचार का मौका, वायुसेना ने मेहर बाबा प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के लिए पंजीकरण किया आरंभ

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

भारतपूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर कस सकता है कानूनी शिकंजा, जदयू नेत्री ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भारतबिहार में भी 'ऑपरेशन लोटस'? कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने की सम्राट चौधरी से मुलाकात, पार्टी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी कर चुके हैं मुख्यमंत्री से मीटिंग

भारतएनसीसी ने मॉरीशस प्रतिनिधिमंडल को किया प्रभावित, कैडेट की घुड़सवारी से लेकर नेतृत्व क्षमता के कायल हुआ प्रतिनिधिमंडल