लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: लाल किला संजोए हुए है स्वाधीनता दिवस की ढेरों स्मृतियां

By विवेक शुक्ला | Updated: August 14, 2023 09:55 IST

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से लगातार दसवीं बार तिरंगा ध्वज फहराएंगे और फिर देश को संबोधित करेंगे। देश के प्रधानमंत्री के तौर पर लाल किले से सबसे ज्यादा 17 बार तिरंगा पंडित जवाहरलाल नेहरू ने फहराया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंडित जवाहरलाल नेहरू ने साल 1947 में लाल किले से 72 मिनट तक देशवासियों को संबोधित किया था।इसके बाद साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 94 मिनट तक लाल किले की प्राचीर से भाषण दिया था।बता दें कि 16 अगस्त 1947 के सुबह साढ़े आठ बजे पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था।

Independence Day: भारत को 15 अगस्त, 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिलने के बाद, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले से पहली बार ध्वजारोहण कर देश को संबोधित किया था और देश में अमन, चैन, शांति बनाए रखने एवं इसके अभूतपूर्व विकास का संकल्प लिया था. तभी से हर साल 15 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हैं. 

पीएम मोदी ने लाल किले से दिए 94 मिनट तक भाषण

1947 में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 72 मिनट तक देशवासियों को संबोधित किया था. इसके बाद साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 94 मिनट तक लाल किले की प्राचीर से भाषण दिया, जो किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर दिया जाने वाला सबसे लंबा भाषण माना जाता है.

इस बार 10वीं बार पीएम फहराएंगे झंडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से लगातार दसवीं बार तिरंगा ध्वज फहराएंगे और फिर देश को संबोधित करेंगे. देश के प्रधानमंत्री के तौर पर लाल किले से सबसे ज्यादा 17 बार तिरंगा पंडित जवाहरलाल नेहरू ने फहराया है. 

उनके बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का स्थान आता है. उन्होंने 16 बार तिरंगा फहराया. अब इस सूची में तीसरे स्थान पर डॉ. मनमोहन सिंह के साथ मोदी जी शामिल हो जाएंगे.

लाल किले पर पहली बार इस दिन फहराया गया था झंडा

लाल किले की प्राचीर पर 15 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री द्वारा तिरंगा फहराना आज भले ही स्वतंत्रता दिवस का पर्याय है, लेकिन कम लोगों को यह बात मालूम होगी कि आजादी हासिल करने के बाद लाल किले पर पहली बार 15 अगस्त को नहीं, बल्कि 16 अगस्त 1947 को सुबह साढ़े आठ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था.

16 अगस्त 1947 को झंडा फहराने से पहले उस्ताद बिस्मिल्ला खां ने बजाई थी बांसुरी 

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पहली बार 16 अगस्त 1947 को सुबह साढ़े आठ बजे लाल किले की प्राचीर पर ध्वजारोहण किया था. उनके ध्वजारोहण से पहले उस्ताद बिस्मिल्ला खां ने बांसुरी बजाकर पूरे माहौल को खुशगवार बना दिया था. इससे पहले 14 अगस्त 1947 की शाम को ही वायसराय हाउस (अब राष्ट्रपति भवन) के ऊपर से यूनियन जैक उतार लिया गया था.

लाल किले से जुड़ी कुछ जानकारियां

बात स्वाधीनता दिवस और लाल किले की हो रही है तो बता दें इसका निर्माण लाल बलुआ पत्थर एवं सफेद संगमरमर के पत्थरों से किया गया था. आप करीब डेढ़ किमी की परिधि में फैले इस भव्य ऐतिहासिक स्मारक को करीब से देखिए. तब समझ आता है कि ये कितना बुलंद है. 

इसके चारों तरफ करीब 30 मीटर ऊंची पत्थर की दीवार बनी हुई है, जिसमें मुगलकालीन वास्तुकला का इस्तेमाल कर बेहद सुंदर नक्काशी की गई है. लाल किले के अंदर दो गेट खास हैं. इनमें लाहौर गेट प्रमुख है. इस लाहौर गेट को सैलानियों एवं आम लोगों के लिए खोला गया है, जबकि दिल्ली गेट से सिर्फ वीवीआईपी और कुछ खास लोग ही प्रवेश पा सकते हैं. 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीPandit Jawaharlal Nehru
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम