लाइव न्यूज़ :

रहीस सिंह का ब्लॉग: अमेरिका-ईरान तनाव से भारतीय हित होंगे प्रभावित

By रहीस सिंह | Updated: January 22, 2020 05:29 IST

भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि वह कैसे अमेरिका और ईरान के बीच संतुलन स्थापित करे क्योंकि भारत के लिए दोनों ही देश महत्वपूर्ण हैं और दोनों के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं.

Open in App

अमेरिका द्वारा ईरान के रिवाल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प के चीफ कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुआ तनाव खाड़ी क्षेत्र में युद्धोन्मादी वातावरण को बढ़ा रहा है. हालांकि ईरान द्वारा की गई प्रतिक्रिया के बाद लगा था कि चीजें धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं लेकिन बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर दागे गए तीन रॉकेटों से यह संकेत मिलता है कि चीजें अभी सामान्य से बहुत दूर हैं. ध्यान रहे कि पिछले दिनों हिजबुल्ला विद्रोहियों द्वारा इराक में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट से हमलों के बाद अमेरिका ने बगदाद के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई हमला कर ईरान के शीर्ष कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी और कुर्दशि विद्रोहियों के कमांडर को मार गिराया था. तो क्या आने वाले समय में खाड़ी एक नए युद्ध का मैदान बन सकती है? सवाल यह भी है कि खाड़ी में इस तरह की जो भी स्थितियां बनी हैं या आगे बनेंगी उनका भारत और ईरान के संबंधों पर प्रभाव क्या पड़ेगा? ये भारत के आर्थिक हितों को किस तरह से प्रभावित करेंगी?

डोनॉल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के साथ ही अमेरिका-ईरान संबंध 180 डिग्री विपरीत दिशा में घूम गए थे. इसके बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गईं और खाइयां गहरी होती गईं. लेकिन ऐसा नहीं लग रहा था कि अमेरिका उस समय दुनिया को किसी युद्ध की ओर ले जाने का कार्य करेगा जब दुनिया आर्थिक मंदी की चपेट में हो और क्षेत्रीय असंतुलनों से गुजर रही हो. हालांकि उन्होंने दुनिया की परवाह किए बगैर ऐसा किया क्योंकि इससे उनके अपने राजनीतिक हित जुड़े हुए हैं. यही वजह है कि अभी इससे जुड़ी आशंकाओं के समाप्त होने की संभावनाएं कम दिख रही हैं इसलिए अब उस कैलकुलस पर ध्यान देने की आवश्यकता है जो भारत के कूटनीतिक और आर्थिक पहलुओं से जुड़ा है.

भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि वह कैसे अमेरिका और ईरान के बीच संतुलन स्थापित करे क्योंकि भारत के लिए दोनों ही देश महत्वपूर्ण हैं और दोनों के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं. जहां तक आर्थिक पक्षों की बात है तो इस समय की रिपोर्र्टें बता रही हैं कि ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुनिया के कई हिस्सों में तेल की आपूर्ति बाधित होने का खतरा मंडरा रहा है. जाहिर है तेल आयात पर निर्भर अर्थव्यवस्थाओं को झटका लगेगा, जिनमें भारत भी शामिल है. अब तक की जानकारी के अनुसार भारत यूरोपीय देशों के साथ काफी पहले से ही इस वार्ता को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है कि वह ईरान से जितनी मात्र में तेल खरीदता था, उतनी ही मात्र की खरीदारी कई अन्य देशों को मिला कर करे जिससे ‘क्रूड बास्केट’ का विस्तार हो. भारत अन्य तेल उत्पादक देशों के साथ-साथ चीन व जापान के भी संपर्क में है ताकि आपस में क्रूड की स्वैपिंग हो सके.

टॅग्स :इंडियाईरानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपमोदी सरकारकासिम सुलेमानी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज