लाइव न्यूज़ :

पुण्यप्रसून वाजपेयी का ब्लॉग: गुजरात चुनाव में मोदी-शाह के राजनीतिक मॉडल की जीत

By पुण्य प्रसून बाजपेयी | Updated: December 9, 2022 07:59 IST

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बना दिया है. भाजपा की इस बड़ी जीत पर पत्रकार पुण्यप्रसून वाजपेयी क्या कहते हैं, पढ़ें उनका लेख-

Open in App

चुनाव से पहले राज्य की सरकार बदल दी. देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने पूरी ताकत झोंक दी. दर्जन भर कैबिनेट मंत्री और चार राज्यों के मुख्यमंत्री प्रचार करने पहुंचे. सारे मुद्दे हवा हवाई हो गए. न मोरबी पुल का दर्द न महंगाई का गुस्सा. न जीएसटी की तबाही का रोष न बेरोजगारी का आक्रोश. 

फिर पाटीदार बंट गया. मुसलमान बंट गया. दलित उना को भूल गया. आदिवासी भी आदिवासी राष्ट्रपति के बनने से भाजपा के मुरीद हो गए. ओबीसी के सामने कोई चेहरा नहीं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही ओबीसी नेता माना. बिल्कीस बानो कांड से छलनी कानून का राज भी डगमगाकर पटरी पर लौट आया. 

कांग्रेस की खामोशी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बाहर नहीं निकाला तो आप के शोर ने बिना संगठन केजरीवाल की हवा बना दी जो सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा करती चली गई. जमीन पोपली ही रह गई और 27 बरस की सत्ता की लहर कुछ इस तरह बनी जिसमें लगा ही नहीं सत्ता विरोधी लहर भी कोई चीज होती है. या गुजरात अपने किसी नए नेता या पार्टी को चुनने निकला है क्योंकि सामने मोदी-शाह हैं, जिन्होंने अपने ही राजनीतिक प्रयोगों को बदला. अपनी ही जीत के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ नया रिकॉर्ड बनाया.

भाजपा की डेढ़ सौ से अधिक सीटों की जीत गुजरात की पारंपरिक राजनीति का स्वाहा होना है. बीते बीस बरस में गुजरात में इससे पहले कभी जाति समीकरण और ओबीसी दांव नहीं था. इससे पहले कभी त्रिकोणीय मुकाबले की राह नहीं थी. पर गुजरात का राजनीतिक मॉडल सिर्फ गुजरात तक सिमट कर रह जाएगा ऐसा भी नहीं है. 

इस नायाब प्रयोग ने मोदी-शाह को ये ताकत दी है कि भाजपा शासित राज्यों में कोई मुख्यमंत्री ये न सोचे कि वो जीत सकता है या उसके भरोसे भाजपा को जीत मिल सकती है. भाजपा के भीतर कद्दावर नेताओं को भी इस नायाब राजनीतिक प्रयोग के सामने शीश झुकाने होंगे. क्योंकि गुजरात का ये मॉडल हिमाचल और दिल्ली से अलग है. 

हिमाचल और दिल्ली में सत्ता विरोधी हवा चलती है और भाजपा हार जाती है. लेकिन गुजरात में 27 बरस की सत्ता के बावजूद कोई एंटी-इनकम्बेसी नहीं होती. उल्टे लहर में तब्दील हो जाती है.

ये प्रयोग कर्नाटक के नेताओं के लिए भी हैं और राजस्थान व छत्तीसगढ़ के पुराने कद्दावर नेता जो मुख्यमंत्री रह चुके हैं उनके लिए भी. चाहे वो रमन सिंह हों या वसुंधरा राजे. आधा दर्जन राज्यों में 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले विधानसभा चुनाव होने हैं और जिस लकीर को गुजरात की जीत के साथ मोदी-शाह ने खींचा है उसमें गुजरात राज्य नहीं है लेकिन राज्य को जीतने के लिए गुजरात के इस मॉडल को जमीन पर उतारना ही सबसे जरूरी है, जिसमें भाजपा एक पिरामिड की शक्ल में है और शीर्ष ही हर निर्णय लेता है.

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022नरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टीआम आदमी पार्टीकांग्रेसअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम