लाइव न्यूज़ :

अवधेश कुमार का ब्लॉग: अंसारी भाइयों को सजा सामान्य घटना नहीं

By अवधेश कुमार | Updated: May 3, 2023 14:56 IST

एमपी-एमएलए न्यायालय द्वारा माफिया अपराधी मुख्तार अंसारी को 10 साल तथा भाई अफजाल को चार वर्ष की सजा आज भले ही किसी को सामान्य लगे, पर कुछ वर्ष पहले इसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती थी.

Open in App
ठळक मुद्देहत्या के बाद ही कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय ने मुख्तार, अफजाल, एजाजुल हक, मुन्ना बजरंगी आदि पर मोहम्मदाबाद थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था.इनमें एजाजुल हक की मृत्यु हो गई.इतने बड़े हत्याकांड में न कोई गवाह सामने आया और न कोई सबूत ही मिला.

एमपी-एमएलए न्यायालय द्वारा माफिया अपराधी मुख्तार अंसारी को 10 साल तथा भाई अफजाल को चार वर्ष की सजा आज भले ही किसी को सामान्य लगे, पर कुछ वर्ष पहले इसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती थी. जिस गाजीपुर के तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या मामले में दोनों भाइयों को सजा हुई है, उसमें पहले न्यायालय को कोई सबूत नहीं मिला था. हत्या 29 नवंबर 2005 को हुई थी. 

सरेआम हत्या की भयानक घटना से पूरा क्षेत्र दहल गया था. चारों ओर भय और आतंक का माहौल था. लेकिन अंसारी परिवार का बाल बांका नहीं हुआ. हत्या के बाद ही कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय ने मुख्तार, अफजाल, उनके बहनोई एजाजुल हक, मुन्ना बजरंगी आदि पर मोहम्मदाबाद थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था. इनमें एजाजुल हक की मृत्यु हो गई.

न्यायालय के संज्ञान में यह विषय आ गया था कि इस परिवार के आतंक से कोई गवाही देने को तैयार नहीं होते थे या भय से इनके पक्ष में आ जाते थे. इस कारण यह मुकदमे से दोषमुक्त हो जाते थे. कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी एकमात्र चश्मदीद गवाह शशिकांत राय की भी कुछ ही दिनों बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी. इतने बड़े हत्याकांड में न कोई गवाह सामने आया और न कोई सबूत ही मिला. 

इस कारण सभी आरोपी बरी कर दिए गए थे. इस पृष्ठभूमि में वर्तमान फैसले का महत्व आसानी से समझ में आ सकता है. ऐसे प्रभुत्वशाली और माफिया परिवार की इस तरह की दुर्दशा की कल्पना कभी नहीं की जा सकती थी. अफजाल अंसारी को सजा होने के बाद उसकी लोकसभा सदस्यता भी खत्म हो गई. अंसारी परिवार की इस कानूनी दुर्दशा के साथ माना जा सकता है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश से माफिया का प्रभुत्व अब खत्म हो जाएगा. 

वास्तविक रूप में प्रदेश कानून के राज और भयमुक्त समाज की ओर अब जाकर अग्रसर हुआ है. उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के लिए निश्चित रूप से यह ऐतिहासिक उपलब्धि है.

टॅग्स :मुख्तार अंसारी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलखनऊ में माफिया मुख्तार अंसारी से मुक्त कराई भूमि?, बरामद जमीन पर बने फ्लैट 72 लाभार्थियों को सौंपी, सीएम योगी बोले- ऐसे न्याय करेंगे, वीडियो

क्राइम अलर्टUmar Ansari: गाजीपुर से कासगंज जिला कारागार स्थानांतरित, मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर पर शिकंजा

भारतUP: मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार, धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दबौचा

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा के अयोग्य ठहराए गए विधायकों की सूची, देखिए लिस्ट में कई दिग्गज माननीय

भारत2022 में भड़काऊ भाषण देने के मामले में मऊ विधायक अब्बास अंसारी और उनके भाई मंसूर को 2 साल की सजा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए