लाइव न्यूज़ :

पातुर नगर परिषद भवनः मैं उर्दू में गजल कहता हूं, हिंदी मुस्कुराती है..!

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: April 18, 2025 05:13 IST

Patur Municipal Council Building: मामला सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा और दो जजों की खंडपीठ ने याचिका खारिज कर दी. याचिका खारिज करते हुए न्यायालय ने दो महत्वपूर्ण बातें कहीं.

Open in App
ठळक मुद्देउर्दू कोई विदेशी भाषा नहीं है बल्कि उसका जन्म भारत में ही हुआ है.उर्दू और हिंदी को अलग करके नहीं देखा जा सकता. दोनों का व्याकरण करीब-करीब एक जैसा है.

Patur Municipal Council Building: पता नहीं लोग कितने फुर्सती हैं या फिर धार्मिक वैमनस्य की ज्वाला में इतने जले-भुने हैं कि भाषा को भी अपना शिकार बनाने की कोशिश करने से नहीं चूकते हैं. अकोला जिले के पातुर नगर परिषद भवन के साइन बोर्ड पर उर्दू का क्या उपयोग हुआ, इसे लेकर याचिका दायर हो गई.

अंतत: मामला सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा और दो जजों की खंडपीठ ने याचिका खारिज कर दी. याचिका खारिज करते हुए न्यायालय ने दो महत्वपूर्ण बातें कहीं. एक तो यह कि कोई भी भाषा किसी धार्मिक समुदाय को मापने का पैमाना नहीं है और दूसरी बात यह कि उर्दू कोई विदेशी भाषा नहीं है बल्कि उसका जन्म भारत में ही हुआ है.

न्यायालय ने बिल्कुल सही बात कही है. यदि हम उर्दू के इतिहास को जानने समझने की कोशिश करें तो स्वत: ही समझ में आ जाता है कि उर्दू और हिंदी को अलग करके नहीं देखा जा सकता. दोनों का जन्म भारत में हुआ है. लेखन की लिपि को छोड़ दें तो भाषा विज्ञान की दृष्टि से दोनों भाषाएं बहुत करीब नजर आती हैं. दोनों का व्याकरण करीब-करीब एक जैसा है.

तेरहवीं से उन्नीसवीं शताब्दी के अंत तक उर्दू को हिंदवी नाम से जाना जाता था. ऐसा माना जाता है कि 1751 में अमरोहा में जन्मे कवि और शायर गुलाम हमदानी मुस्हफी ने 1770 में सबसे पहले उर्दू शब्द का उपयोग किया. हालांकि अपनी शायरी के लिए वे भी हिंदवी शब्द का ही उपयोग कर रहे थे. उन्होंने लिखा... मुस्हफी फारसी को ताक पर रख/अब है अशआर-ए-हिन्दवी का रिवाज.

इतिहास बताता है 18वीं शताब्दी के अंत में उर्दू को जबान-ए-उर्दू-ए-मुअल्ला यानी ऊंचे खेमे की भाषा कहा जाने लगा था. मुगल शासकों की शासन व्यवस्था में पहले फारसी का बोलबाला हुआ करता था लेकिन धीरे-धीरे उर्दू ने वहां अपनी पैठ बनानी शुरू की. इस बीच हिंदी अपनी जगह बनी रही. चूंकि मुगल काल में उर्दू का विकास हुआ, इसीलिए शायद यह धारणा बनती चली गई कि यह मुसलमानों की भाषा है जबकि हकीकत से इसका कोई लेना-देना नहीं था. शाहजहां के समय में फारसी के जानकार पंडित चंद्रभान ने उर्दू में कई रचनाएं लिखीं.

बाद के समय में भी बहुत से ऐसे शायर हुए हैं जो हिंदू थे लेकिन उन्होंने उर्दू में बहुत शानदार लेखन किया है. उदाहरण के लिए फिराक गोरखपुरी, गुलजार देहलवी, कृष्ण बिहारी नूर का नाम लिया जा सकता है. उर्दू की अपनी एक नजाकत है, उसका अपना एक सुरूर है. हिंदी के पास अपना लालित्य है, अपना प्रवाह है.

आशय यह है कि भाषा की कभी तुलना नहीं की जा सकती या फिर किसी भाषा को किसी खास समुदाय की विकास यात्रा के साथ नहीं जोड़ा जा सकता. मगर भारत में दुर्भाग्य से ऐसा हुआ है. उर्दू को मुसलमानों की भाषा के रूप में प्रचारित कर दिया गया और हिंदी हिंदुओं की भाषा कहलाने लगी. ठीक उसी तरह से जैसे हरा रंग मुसलमानों का मान लिया गया और भगवा हिंदुओं का हो गया.

वास्तव में इसके पीछे धार्मिक कट्टरता के अलावा और कुछ नहीं है. प्रकृति की रचना में तो यह भेदभाव कहीं नजर नहीं आता तो फिर हम इंसानों ने यह भेदभाव कैसे पैदा कर दिया? ध्यान रखिए कि हम हिंदुस्तानियों के लिए दोनों भाषाएं हमारी हैं. इस पर मशहूर शायर मुनव्वर राना का एक शेर बड़ा मौजूं है... लिपट जाता हूं मां से और मौसी मुस्कुराती है/मैं उर्दू में गजल कहता हूं हिन्दी मुस्कुराती है. 

टॅग्स :महाराष्ट्रसुप्रीम कोर्टअकोलाउर्दू हिन्दी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?