लाइव न्यूज़ :

निरंकार सिंह का ब्लॉगः 40 लाख लोग जलवायु संकट को दूर करने के लिए सड़कों पर उतरे, गांधी की राह पर ही बचेगी दुनिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2019 19:54 IST

वैज्ञानिकों ने 5 करोड़ साल से ज्यादा पहले के काल के वार्मिग मॉडल के अध्ययन के बाद यह आशंका जताई है. अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन और यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के शोधकर्ताओं ने पहली बार सफलतापूर्वक एक जलवायु मॉडल का उपयोग किया जो आदिकाल की ग्लोबल वार्मिग से मिलता-जुलता है.

Open in App
ठळक मुद्देसवाल है कि जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए क्या किया जाए. क्या हम जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभावों का समापन या प्रबंधन कर सकते हैं?विकास के प्रचलित मॉडल पर चलते हुए तो हम इसका समाधान नहीं खोज सकते हैं. इस संकट का अनुमान महात्मा गांधी ने पहले ही लगा लिया था.

दुनिया के 163 देशों के 40 लाख लोग जलवायु संकट को दूर करने के लिए सड़कों पर उतरे. इसी महीने संयुक्त राष्ट्र युवा जलवायु शिखर सम्मेलन से पहले इन प्रदर्शनकारियों ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कदम उठाने की मांग की है.

उधर धरती के बढ़ते तापमान से जलवायु जिस तरह से बदल रही है, अब वह हमारे अस्तित्व के लिए खतरा बनती जा रही है. भविष्य में ग्लोबल वार्मिग में तेजी आ सकती है क्योंकि आने वाले समय में कार्बन- डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है.

वैज्ञानिकों ने 5 करोड़ साल से ज्यादा पहले के काल के वार्मिग मॉडल के अध्ययन के बाद यह आशंका जताई है. अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन और यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के शोधकर्ताओं ने पहली बार सफलतापूर्वक एक जलवायु मॉडल का उपयोग किया जो आदिकाल की ग्लोबल वार्मिग से मिलता-जुलता है.

सवाल है कि जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए क्या किया जाए. क्या हम जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभावों का समापन या प्रबंधन कर सकते हैं? विकास के प्रचलित मॉडल पर चलते हुए तो हम इसका समाधान नहीं खोज सकते हैं. इस संकट का अनुमान महात्मा गांधी ने पहले ही लगा लिया था.

उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि आधुनिक सभ्यता, प्रकृति का ध्यान नहीं रखती है और मनुष्य प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर रहते हुए अपनी इच्छाओं को घटाने के लिए तैयार नहीं होता है तो अनेक प्रकार के सामाजिक-राजनीतिक उथलपुथल, पारिस्थितिकीय विनाश तथा मानव समाज के लिए अन्य दुर्भाग्यपूर्ण स्थितियां जन्म लेंगी.  

तथ्य यह है कि मानव समाज ने संसाधनों का जरूरत से ज्यादा दोहन ही नहीं किया है बल्कि मनुष्य तथा प्रकृति के बीच के मौलिक तादाम्य को तोड़ दिया है. गांधी इस तादाम्य के बारे में सजग थे. गांधी का विचार था कि पृथ्वी सभी मनुष्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम है, लेकिन किसी के भी लालच की पूर्ति नहीं हो सकती है.  

हमारे पास गांधी की ओर लौटने के सिवा कोई रास्ता नहीं है. महात्मा गांधी का स्वराज या स्वशासन तथा स्वदेशी के माध्यम से लोगों का अपने वातावरण (पर्यावरणीय, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक) को नियंत्रित करने का दृष्टिकोण आज के बाजार संचालित पूंजीवादी तरीके के विकास की तुलना में विश्व को ज्यादा संतुलित और पर्यावरण-पूरक विकास की ओर ले जाने में ज्यादा सक्षम है.

टॅग्स :महात्मा गाँधीग्लोबल पीस इंडेक्सडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो