लाइव न्यूज़ :

निरंकार सिंह का ब्लॉग: समुद्री तूफानों की फेहरिस्त बढ़ने के लिए अनेक कारण जिम्मेदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2019 06:04 IST

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रशांत महासागर में तापमान में हो रहे बदलाव की वजह से भी इस तरह के तूफानों में तेजी आ रही है. भारतीय मौसम विभाग के पूर्व महानिदेशक एलएस राठौर के अनुसार प्रशांत महासागर में तापमान में काफी बदलाव देखा जा रहा है. ऐसा पहले नहीं था.

Open in App

निरंकार सिंह

समुद्री तूफान उन कुदरती आपदाओं में से एक है जिसे रोका तो नहीं जा सकता, लेकिन इसकी अग्रिम सूचना देकर समुद्र के तटवर्ती क्षेत्रों में जन-धन की क्षति से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है. पिछले दिनों चक्रवाती तूफानी फनी ने ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में तबाही मचाई. लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि पहले तो नहीं आते थे ऐसे तूफान.

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इसके लिए बदलता मौसम जिम्मेदार है. प्रशांत महासागर में पैदा हो रहे तापमान में बदलाव को मौसम वैज्ञानिकों ने ‘ला-नीना’ का नाम दिया था. पायलिन सहित नारी और हईयान जैसे दूसरे तूफान भी प्रशांत महासागर के तापमान में उछाल की वजह से ही उठे थे. अंडमान में नम मौसम की वजह से इन तूफान में काफी तेजी पैदा हुई.  

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रशांत महासागर में तापमान में हो रहे बदलाव की वजह से भी इस तरह के तूफानों में तेजी आ रही है. भारतीय मौसम विभाग के पूर्व महानिदेशक एलएस राठौर के अनुसार प्रशांत महासागर में तापमान में काफी बदलाव देखा जा रहा है. ऐसा पहले नहीं था.

अमूमन जब भी प्रशांत महासागर के तापमान में बदलाव दर्ज होता है तो उससे तेज हवाएं उत्पन्न होती हैं. अब ये बदलाव काफी जल्दी-जल्दी देखे जा रहे हैं. भारत के पूर्वी तट और बांग्लादेश में बार-बार तूफान आते क्यों हैं? इस बारे में नेशनल साइक्लोन रिस्क मिटिगेशन प्रोजेक्ट का कहना है कि उत्तरी हिंद महासागर से आने वाले तूफान दुनिया में आने वाले कुल तूफानों का सिर्फ सात फीसदी ही होते हैं. लेकिन पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर इन तूफानों का असर सबसे गंभीर होता है.  

मौसम विभाग का मानना है कि समुद्र तल छिछला होने की वजह से भारत के पूर्वी तट पर लहरें ऊंची उठती हैं. लेकिन भारत का पश्चिमी तट पूर्वी तट की तुलना में शांत है. 1891 से 2000 के बीच भारत के पूर्वी तट पर 308 तूफान आए. इसी दौरान पश्चिमी तट पर सिर्फ 48 तूफान आए. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर  बनने वाले तूफान या तो बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में बनते हैं या उत्तर पश्चिम प्रशांत सागर पर बनने वाले तूफानों के अंश होते हैं जो हिंद महासागर की ओर बढ़ते हैं.

उत्तर पश्चिम प्रशांत सागर पर बनने वाले तूफान वैश्विक औसत से ज्यादा होते हैं इसलिए बंगाल की खाड़ी पर भी ज्यादा तूफान बनते हैं. बंगाल की खाड़ी पर बनने वाले तूफान जमीन से टकराने के  बाद कमजोर पड़ जाते हैं इसलिए ऐसा कम ही होता है कि अरब सागर तक पहुंचें. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी की तुलना में अरब सागर ठंडा है इसलिए इस पर ज्यादा तूफान नहीं बनते.

टॅग्स :चक्रवात फोनीमौसममौसम रिपोर्टइंडियाओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित