लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: नीति न निष्ठा, राजनीति में सब कुछ है सत्ता

By राजकुमार सिंह | Updated: April 12, 2024 10:10 IST

बेशक देश-काल-परिस्थितियों के मुताबिक नेता का मन बदल सकता है, पर उसके संकेत तो मन-वाणी-कर्म से पहले ही मिलने शुरू हो जाने चाहिए। अगर अचानक मन बदलता है तो नेता की नीयत पर सवाल उठेंगे ही।

Open in App
ठळक मुद्देनेताओं ने राजनीति को भी आईपीएल क्रिकेट-सा बना दिया हैदेश-काल-परिस्थितियों के मुताबिक नेता का मन बदल सकता हैनीति और निष्ठा अब बीते जमाने की बात है, वर्तमान राजनीति का सच सिर्फ सत्ता है

चुनाव पूर्व दलबदल देश में नया नहीं है, पर हाल की कुछ घटनाओं से लगता है कि हमारे नेताओं ने राजनीति को भी आईपीएल क्रिकेट-सा बना दिया है। आईपीएल में हर सीजन से पहले खिलाड़ियों की नीलामी होती है और बड़ी संख्या में खिलाड़ी-कोच इधर से उधर हो जाते हैं। वैसा ही दृश्य राजनीति में नजर आ रहा है। लगता ही नहीं कि नेताओं की कोई नीति या दल-नेतृत्व के प्रति निष्ठा है। वह उसी तरह दल बदल रहे हैं, जिस तरह आईपीएल में खिलाड़ी टीम बदलते हैं। चुनावी मुकाबलों में खेल भावना आदर्श स्थिति हो सकती है, पर राजनीति का खेल बन जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

बेशक देश-काल-परिस्थितियों के मुताबिक नेता का मन बदल सकता है, पर उसके संकेत तो मन-वाणी-कर्म से पहले ही मिलने शुरू हो जाने चाहिए। अगर अचानक मन बदलता है तो नेता की नीयत पर सवाल उठेंगे ही। कांग्रेस के बेहद तेजतर्रार प्रवक्ताओं में शुमार गौरव वल्लभ पिछले कुछ दिन नजर नहीं आए, पर पार्टी की नीति और मुद्दों से उनकी असहमति भी कभी नहीं दिखी। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों से लेकर हर मुद्दे पर गौरव वल्लभ मुखर आलोचक रहे, पर अब अचानक कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। तर्क दिया कि वह सनातन के विरुद्ध नारे नहीं लगा सकते और वेल्थ क्रिएटर यानी संपत्ति सृजक को गाली नहीं दे सकते। सनातन के विरुद्ध नारे लगाने को किसने कहा- यह गौरव वल्लभ ने नहीं बताया। कभी पांच ट्रिलियन में लगनेवाले जीरो पूछ कर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा की बोलती बंद करनेवाले गौरव अब उनके साथ जुगलबंदी करेंगे।

बिहार मूल के महाराष्ट्र के कांग्रेसी नेता संजय निरुपम की नाराजगी कुछ दिनों से मुखर हो रही थी। कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़वाने से लेकर मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष तक बनाया, पर अब जब गठबंधन राजनीति के दबाव में उनकी लोकसभा सीट पर संकट आया तो वह कांग्रेस को दिशाहीन बताते हुए चले गए। सबसे दिलचस्प रहा मुक्केबाज विजेंदर सिंह का दलबदल। ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतनेवाले विजेंदर सिंह हरियाणा पुलिस में डीएसपी रहने के बाद 2019 में कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ कर हार चुके हैं।

राहुल गांधी के ट्वीट को रात में रिट्वीट कर सोये विजेंदर सुबह जाग कर भाजपा में शामिल हो गए। तर्क भी गजब रहा: सुबह जगा तो मुझे लगा कि गलत प्लेटफॉर्म पर हूं। सही जगह भाजपा है, इसलिए आ गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद जिस तरह पार्टी के ज्यादातर राज्यसभा सांसद निष्क्रिय हैं और एक मंत्री राजकुमार आनंद ने अचानक सरकार एवं आप से इस्तीफा दे दिया है, उसका भी यही संदेश है कि नीति और निष्ठा अब बीते जमाने की बात है, वर्तमान राजनीति का सच सिर्फ सत्ता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024संजय निरुपमकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष