लाइव न्यूज़ :

कृषि स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने की जरूरत 

By ऋषभ मिश्रा | Updated: January 13, 2025 06:44 IST

कोल्ड स्टोरेज फल, सब्जियां, दूध या अन्य खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक गुणवत्ता के साथ सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक होते हैं.

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट में यह सामने आया है कि महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक के तय लक्ष्य से बाहर हो गई है. इसके परिणामवरूप खाद्य सामग्री के दामों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है. अक्तूबर माह में खुदरा महंगाई 6.2 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो 14 महीने का उच्चतम स्तर था. सब्जियों की कीमतों में तेजी से महंगाई बढ़ी है. बढ़ती महंगाई की वजह तीन खास वस्तुओं- टमाटर, प्याज और आलू को बताया जा रहा है.

भारत में कृषि क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यहां की कुल आबादी का लगभग 65 प्रतिशत हिस्सा कृषि से जुड़ा हुआ है. अधिकतर छोटे किसान अपनी फसलें उत्पादन के बाद तुरंत बेचने के लिए मजबूर हो जाते हैं. यह स्थिति उन्हें अक्सर अनचाहे दामों पर फसल बेचने के लिए मजबूर करती है, क्योंकि बाजार में मांग और आपूर्ति का असंतुलन होता है. इसका परिणाम कालाबाजारी और मुनाफाखोरी के रूप में सामने आता है, जिससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि हो जाती है.

इस स्थिति से निपटने के लिए कृषि ‘स्टार्टअप्स’ को बढ़ावा देना आवश्यक है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में ‘कोल्ड स्टोरेज’ की सुविधाओं की बढ़ोत्तरी से न केवल किसानों को अपनी फसलें सुरक्षित रखने का मौका मिलेगा बल्कि इससे खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा.

कोल्ड स्टोरेज किसानों व व्यापारियों के लिए लाभकारी हो सकता है क्योंकि यह उनकी फसलों को लंबे समय तक ताजगी और गुणवत्ता के साथ सुरक्षित रख सकता है. अगर कोल्ड स्टोरेज जैसी संरचनाओं का जाल बिछाया जाए तो फसलें अधिक समय तक सुरक्षित रह सकती हैं और उनकी आपूर्ति में असंतुलन भी कम हो सकता है. कोल्ड स्टोरेज फल, सब्जियां, दूध या अन्य खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक गुणवत्ता के साथ सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक होते हैं.कृषि आधारित स्टार्टअप्स हेतु ग्रामीण क्षेत्र में निवेश के लिए काफी संभावनाएं हैं.

कोल्ड स्टोरेज, कृषि विपणन और खाद्य प्रसंस्करण में नवाचार से किसानों का लाभ बढ़ाया जा सकता है. साथ ही किसानों के लिए उपयुक्त बाजारों का निर्माण और कृषि उत्पादों के भंडारण के लिए ठोस आधारभूत संरचनाएं तैयार करने की जरूरत है. महंगाई के इस दौर में खाद्य पदार्थों की कीमतों में उतार-चढ़ाव कोई नई बात नहीं है.

लेकिन इसे नियंत्रित करने के लिए कोल्ड स्टोरेज स्टार्टअप्स की दिशा में कदम बढ़ाने की आवश्यकता है. कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहन देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है.

टॅग्स :Agriculture MinistryAgriculture DepartmentAgricultural Produce Marketing CommitteeFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतयूपी में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल हुआ, 1.73 लाख किसानों को होगा फायदा

कारोबारआलू बेहाल, 100 किग्रा और दाम 200-300 रुपये?, हालत खराब, 40 वर्षीय किसान वेद प्रकाश ने खेत में ही रस्सी से फंदा लगाकर दी जान

कारोबारयुद्ध के दौर में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन की शक्ति?, कृषि क्षेत्र में 1,62,671 करोड़ रुपए आवंटन

कारोबारPM Kisan 22nd Instalment: 13 मार्च को 9 करोड़ 32 लाख किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये?, गुवाहाटी में पीएम मोदी 22वीं किस्त जारी करेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"