लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट!

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: January 18, 2024 13:52 IST

दो पूर्व मुख्यमंत्रियों-मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की वसुंधराराजे सिंधिया के पुनर्वास की योजना बनाने में व्यस्त है। ऐसा महसूस किया गया है कि दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने गरिमा दिखाई और अपने राज्यों में प्रमुख पद के लिए आलाकमान के फैसले को चुपचाप स्वीकार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की वसुंधराराजे सिंधिया के पुनर्वास केंद्र में संभवपार्टी को मजबूत करने के लिए दोनों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना चाहिएलोकसभा चुनाव में भाजपा एनडीए गठबंधन के कुछ नए सहयोगी की ले सकती है मदद

सत्ता के गलियारों में कानाफूसी हो रही है कि भाजपा आलाकमान दो पूर्व मुख्यमंत्रियों-मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की वसुंधराराजे सिंधिया के पुनर्वास की योजना बनाने में व्यस्त है।

ऐसा महसूस किया गया है कि दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने गरिमा दिखाई और अपने राज्यों में प्रमुख पद के लिए आलाकमान के फैसले को चुपचाप स्वीकार कर लिया। एक विचार यह है कि पार्टी को मजबूत करने के लिए दोनों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना चाहिए। 

लोकसभा चुनाव में एनडीए के कुछ नए सहयोगी, जैसे कि शिवसेना (शिंदे), एनसीपी (अजित), एलजेपी (रामविलास), जेडी (एस) और अन्य लोकसभा चुनाव में एनडीए की मदद करेंगे। चूंकि खरमास खत्म हो चुका है, ऐसे में माना जा रहा है कि मामूली फेरबदल हो सकता है, क्योंकि लोकसभा चुनाव अभी कुछ महीने दूर हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक सार्वजनिक बैठक में कहा था कि शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।

हालांकि, उन्होंने विस्तार से नहीं बताया क्योंकि मंत्रिमंडल में शामिल करना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है, लेकिन ऐसा महसूस किया जाता है कि 75 वर्ष की निर्धारित आयु तक पहुंचने से पहले चौहान के पास सार्वजनिक जीवन में कुछ और वर्ष हैं। इसकी सिर्फ आशा ही की जा सकती है क्योंकि किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं है कि मोदी के दिमाग में क्या चल रहा है।

और अंत में यदि 2014 में पीएम मोदी का मंत्र था 'न खाऊंगा और न खाने दूंगा' (अपने शासन में कोई भ्रष्टाचार नहीं होने दूंगा), तो 2019 में एक नया मंत्र था 'न सोऊंगा, न सोने दूंगा'। मैं प्रधान सेवक हूं और आप भी जनसेवा में हैं। इसलिए आपसे भी सातों दिन चौबीसों घंटे लोगों की सेवा की अपेक्षा की जाती है। अब 2024 में नए मंत्र की प्रतीक्षा करें!

टॅग्स :Central and State Governmentएकनाथ शिंदेअजित पवाररामविलास पासवानram vilas paswan
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!