लाइव न्यूज़ :

कृष्ण प्रताप सिंह का ब्लॉग: गांधीवादी मूल्यों के अप्रतिम संवाहक थे शास्त्रीजी

By कृष्ण प्रताप सिंह | Updated: January 11, 2021 12:29 IST

लालबहादुर शास्त्री का परिचय केवल देश के दूसरे प्रधानमंत्री के तौर पर अधूरा नजर आता है. पाकिस्तान के हमले के बाद जो रूप दुनिया ने उनका देखा, उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी.

Open in App
ठळक मुद्देलालबहादुर शास्त्री को गांधी के सार्वजनिक जीवन मूल्यों को उसकी दूसरी पीढ़ी तक ले जाने का श्रेयप्रधानमंत्री के तौर पर छोटी अवधि में लालबहादुर शास्त्री ने कुशल नेतृत्व से अमिट छाप छोड़ीपाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में देश ने देखा लालबहादुर शास्त्री का अलग रूप

देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री को, जिनकी आज पुण्यतिथि है, आमतौर पर उनकी सादगी, नैतिकता और ईमानदारी के लिए याद किया जाता है, लेकिन सच पूछिए तो हमारी राजनीति को उनका असल योगदान यह है कि वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सार्वजनिक जीवन मूल्यों को उसकी दूसरी पीढ़ी तक ले गए. 

दरअसल, स्वतंत्रता आंदोलन की आंच से तपकर निकले हमारे अनेक नेताओं में इकलौते शास्त्नीजी ही हैं जो हमें सिखा सकते हैं कि कैसे काजल की कोठरी में रहकर नितांत विपरीत स्थितियों में भी मूल्यों व नैतिकताओं से विचलित हुए बिना अपनी खुदी को इतना बुलंद किया जा सकता है कि देश की जरूरत के वक्त उसकी नेतृत्व कामना को भरपूर तृप्त किया जा सके. 

दारुण मौत ने उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा के लिए सिर्फ 18 महीने ही दिए, लेकिन इस छोटी-सी अवधि में ही अपने कुशल नेतृत्व व दूरदर्शी फैसलों से उन्होंने जैसी अमिट छाप छोड़ी, वह अनेक देशवासियों के दिल व दिमाग पर अभी भी इस कदर ताजा है कि कई बार प्रधानमंत्री होना उनका अधूरा परिचय नजर आने लगता है.  

27 मई, 1964 को पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद 9 जून 1964 को शास्त्री जी उनके स्थान पर प्रधानमंत्री बने तो कहा कि उनकी शीर्ष प्राथमिकता महंगाई रोकना और सरकारी क्रियाकलापों को व्यावहारिक व जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाना है. 

बाद में उन्होंने ‘जय जवान जय किसान’ जैसा लोकप्रिय नारा दिया लेकिन वे उसकी उम्र लंबी कर पाते इससे पहले ही पाकिस्तान ने हमला कर दिया. फिर तो ठिगने कद वाले शास्त्री ने अप्रत्याशित रूप से अपने व्यक्तित्व को इतना विराट कर लिया, जिसकी पाकिस्तान ने कल्पना तक नहीं की थी.

टॅग्स :लाल बहादुर शास्त्रीमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary: अंग्रेज तो 1917 में ही बापू की जान के दुश्मन बन गए थे?

ज़रा हटकेटाइटल में गांधी लगा देने से आप बाबा नहीं बन जाएगा?, गांधी जी ना बुलेट चलाते थे ना ही जींस टीशर्ट पहनते थे,  तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह