लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: इमरान पर भरोसा कैसे करें? 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: July 26, 2019 07:33 IST

इमरान ने दावा किया कि उनकी सरकार ने सत्ता में आते ही इन दहशतगर्द गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. हाफिज सईद इस समय गिरफ्तार है और उसकी जमात-उद-दावा के 300 मदरसे, स्कूल, अस्पताल, प्रकाशन संस्थान और एंबुलेंसों को सरकार ने जब्त कर लिया है.

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्नी इमरान खान ने अपने देश की पोल खोल दी. उन्होंने अमेरिका में अपने आतंकवादियों के बारे में ऐसी बात कह दी, जो आज तक किसी भी पाकिस्तानी नेता ने कहने की हिम्मत नहीं की. उन्होंने अमेरिका के एक ‘शांति संस्थान’ में भाषण देते हुए कह दिया कि पाकिस्तान में 30 हजार से 40 हजार तक सशस्त्न आतंकवादी सक्रिय हैं. उनकी सक्रियता को पिछली पाकिस्तानी सरकारें छिपाती रही हैं और उनके बारे में झूठ बोलती रही हैं. ये आतंकवादी अफगानिस्तान और कश्मीर में खूंरेजी करते रहे हैं. ऐसे 40 गिरोह पाकिस्तान में दनदना रहे हैं. उनके खिलाफ 2014 से कार्रवाई शुरू हुई, जब उन्होंने पेशावर के फौजी स्कूल के डेढ़ सौ बच्चों को मार डाला था. 

इमरान ने दावा किया कि उनकी सरकार ने सत्ता में आते ही इन दहशतगर्द गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. हाफिज सईद इस समय गिरफ्तार है और उसकी जमात-उद-दावा के 300 मदरसे, स्कूल, अस्पताल, प्रकाशन संस्थान और एंबुलेंसों को सरकार ने जब्त कर लिया है. इमरान के इस तेवर से पाकिस्तान के कई राजनीतिक दल, टीवी चैनलों के एंकर और देशभक्त पत्नकार लोग बेहद खफा हैं लेकिन वे यह क्यों नहीं समझते कि इमरान के बयान का जबर्दस्त फायदा पाकिस्तान को मिल सकता है. अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय टास्क फोर्स अक्तूबर में पाकिस्तान को काली सूची में डालनेवाली है. क्या वह रहम नहीं खाएगी? इसके अलावा अमेरिकी नीति-निर्माताओं पर इमरान की इस स्वीकारोक्ति का क्या कोई असर नहीं पड़ेगा?

इमरान ने तालिबान और काबुल सरकार के बीच भी समझौता करवाने का संकल्प प्रकट किया है. पाकिस्तान के विरोधी नेता इस नए तेवर को इमरान का ढोंग बता रहे हैं, उनका शीर्षासन कह रहे हैं, वे उन्हें फौज का पिछलग्गू बताते रहे हैं. लेकिन मैं सोचता हूं कि इस नए इमरान का जन्म पाकिस्तान की मजबूरी में से हुआ है. यह मजबूरी तात्कालिक हो सकती है, लेकिन यह है सच! भारत के लिए इस सच को स्वीकारना काफी मुश्किल है. दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है. मैं सोचता हूं कि भारत अपनी सुरक्षा के बारे में पूरी सावधानी रखे. इमरान पर भरोसा आखिर कैसे किया जाए?

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भारतभारतीय तिरंगे वाला ‘दुपट्टा’ ओढ़ी थी भाजपा उम्मीदवार पापिया अधिकारी?, पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद के उपाध्यक्ष कोहिनूर मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराई

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतTMC की निर्ममता ने 'मां' को रुला दिया, माटी को घुसपैठियों के हवाले कर दिया और 'मानुष' को पलायन के लिए मजबूर कर दिया: बंगाल में PM मोदी

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की