लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: नाक में दम करती जा रही है महंगाई

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: May 19, 2022 10:49 IST

आपको बता दें कि भयंकर गर्मी के कारण साग-सब्जी, फलों और दूध की कीमतों ने भी उछाल देखने को मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में महंगाई यदि इसी तरह बढ़ती रही तो अराजकता भी फैल सकती है।कोरोना महामारी और यूक्रेन-युद्ध के कारण लोग महंगाई को बर्दाशत कर रहे हैं। पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें इतनी बढ़ा दी गईं कि मध्यम-वर्ग के लोग भी हैरान और परेशान हैं।

महंगाई यदि इसी तरह बढ़ती रही तो देश में अराजकता भी फैल सकती है. ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस समय थोक चीजों के दाम में 15.08 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो गई है. इतनी महंगाई 31 साल बाद बढ़ी है. इन तीन दशकों में महंगाई जब थोड़ी-सी भी बढ़ती दिखाई देती थी तो देश में शोर मचना शुरू हो जाता था. 

किन कारणों से महंगाई को लोग कर रहे है बर्दाशत

संसद में शोर मचने लगता था, सड़कों पर प्रदर्शन होने लगते थे और सरकारों के लिए मुश्किल खड़ी होने लगती थी लेकिन इस वर्ष बढ़ी महंगाई को लोग दो कारणों से अभी तक बर्दाश्त किए हुए हैं. एक तो कोरोना महामारी की वजह से और दूसरे यूक्रेन-युद्ध के कारण!

कोरोना के कारण कई लोग हुए बेरोजगार

कोरोना महामारी ने देश के करोड़ों लोगों को लंबे समय तक बेरोजगार कर दिया और यूक्रेन-युद्ध ने तेल की कीमतों में वृद्धि करवा दी. तेल की कीमतें बढ़ीं तो उसके कारण देश में एक जगह से दूसरी जगह जानेवाली हर चीज की कीमत बढ़ गई. 

हर चीजों की कीमत बढ़ रही है

भयंकर गर्मी के कारण साग-सब्जी, फलों और दूध की कीमतों ने भी उछाल ले लिया. पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें इतनी बढ़ा दी गईं कि मध्यम-वर्ग के लोग भी हैरान और परेशान हैं. बसों और मेट्रो के किराए लगभग दुगुने हो गए हैं. आम आदमी की मुसीबतें बढ़ गई हैं. अनाज, दाल, मसाले जैसी रोजमर्रा की चीजें खरीदते वक्त उसके पसीने छूटने लगते हैं. 

खर्चे बढ़ गए है लेकिन आमदनी वही है

मध्यम वर्ग, कर्मचारी वर्ग और मेहनतकश लोगों की आमदनी तो जस की तस है लेकिन उनका खर्च बहुत बढ़ गया है. लेकिन हमारी तेल बेचनेवाली कंपनियों ने इस दौर में अरबों रुपए का मुनाफा कमाया है. जीएसटी के जरिए सरकारों को भी आमदनी हो रही है. 

इस महंगाई ने अमीरों को पहले से कहीं ज्यादा अमीर बना दिया है. वे बेलगाम खर्चीली जिंदगी बिता रहे हैं. अच्छा होता कि हमारे नेता लोग अपने खर्चे घटाते और अमीरों को कम खर्च में जिंदगी चलाने की प्रेरणा भी देते. 

टॅग्स :मुद्रास्फीतिभारतपेट्रोल का भावडीजल का भावभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं