लाइव न्यूज़ :

जयंतीलाल भंडारी का ब्लॉग: आर्थिक शक्ति की अहमियत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 6, 2019 07:54 IST

भारत मजबूत आर्थिक स्थिति के कारण युद्ध के भारी खर्चो को वहन करने की स्थिति में है। यही वह कारण है जिससे पाकिस्तान भारत के सामने घुटने टेकते हुए दिखाई दे रहा है। इसमें कोई दो मत नहीं है कि इस समय पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था दिवालिया जैसी स्थिति में है।

Open in App

इन दिनों पूरी दुनिया के अर्थविशेषज्ञ यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि भारत के आर्थिक रूप से मजबूत होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर पाकिस्तान भारत के साथ युद्ध करने का दुस्साहस नहीं कर पाया है। भारत की आर्थिक शक्ति और भारतीय कूटनीति के कारण ही दुनिया के सभी देशों ने पाकिस्तान के आतंकवादी रवैये के खिलाफ भारत का न्यायोचित पक्ष लिया है। भारत के आर्थिक वजूद और वैश्विक आर्थिक मित्रता के कारण ही पाकिस्तान को भारत के वीर सपूत विंग कमांडर अभिनंदन को 59 घंटे बाद ही भारत को सौंपना पड़ा।

भारत मजबूत आर्थिक स्थिति के कारण युद्ध के भारी खर्चो को वहन करने की स्थिति में है। यही वह कारण है जिससे पाकिस्तान भारत के सामने घुटने टेकते हुए दिखाई दे रहा है। इसमें कोई दो मत नहीं है कि इस समय पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था दिवालिया जैसी स्थिति में है। पाकिस्तान की विकास दर चार फीसदी से भी कम है। चीन सहित कई विदेशी संस्थाओं पर बहुत अधिक आर्थिक निर्भरता ने पाकिस्तान को आर्थिक रूप से कमजोर बना दिया है। 

इसका नतीजा यह हुआ है कि पाकिस्तान के पास अपने आयात बिलों का भुगतान करने के लिए कोई विशेष विदेशी जमा पूंजी शेष नहीं बची है। पाकिस्तान का निर्यात कम है और आयात इसका लगभग दोगुना है। पाकिस्तान पेट्रोलियम, इंडस्ट्रियल मटेरियल और खाद्य तेल जैसी जरूरी चीजों का आयात करता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इन चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जबकि पाकिस्तान से निर्यात होने वाले कॉटन की कीमत लगातार घट रही है। एक ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान को मिलने वाली अमेरिकी आर्थिक मदद में काफी कमी की है और अमेरिका ने कहा है कि अगले साल वह इस कटौती में और बढ़ोत्तरी कर सकता है। दूसरी ओर चीन से मिल रहे कर्ज पर भी पाकिस्तान को खासा ब्याज देना पड़ रहा है। 

टॅग्स :पाकिस्तानभारतीय अर्थव्यवस्था
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: नीतीश कुमार के हिजाब विवाद को लेकर मिली पाकिस्तान से धमकी, महिला डॉक्टर नुसरत परवीन ने छोड़ दिया बिहार

विश्वऔकात से ज्यादा उछल रहा बांग्लादेश

क्रिकेटIND vs PAK, U19 Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, आरोन जॉर्ज ने बल्ले से तो दीपेश- कनिष्क ने गेंद से किया कमाल

क्रिकेटIND Vs PAK, U19 Asia Cup 2025: टॉस के दौरान आयुष म्हात्रे ने पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ से हाथ मिलाने से किया इनकार

क्रिकेटIND vs PAK, U19 Asia Cup: दुबई में पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय युवा टीम, मैच कब, कहाँ और कैसे देखें?

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री