लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: कश्मीर पर इमरान की नौटंकी

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 21, 2019 06:49 IST

जहां तक इमरान का सवाल है, वे क्या बोल पाएंगे? चीन के अलावा किस देश ने उनकी आवाज में आवाज मिलाई है? अन्य देशों की बात जाने दीजिए, एक भी इस्लामी देश ने पाकिस्तान की पीठ नहीं ठोंकी. वे संयुक्त राष्ट्र जाने के पहले सऊदी अरब जा रहे हैं. वह खुद आजकल बेहद परेशान हैं.

Open in App

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, दोनों ही न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देंगे. दोनों का भाषण एक ही दिन है. आगे-पीछे है. सब सोच रहे हैं कि मोदी और इमरान के बीच जमकर दंगल होगा. लोगों को यह डर भी था कि निकिता खुश्चेव की तरह इन नेताओं के बीच जूतम-पैजार तक की नौबत न आ जाए. लेकिन आज विदेश सचिव के बयान से बहुत राहत मिली है कि मोदी महासभा के अपने भाषण में कश्मीर का मुद्दा उठाएंगे ही नहीं, क्योंकि एक तो वह भारत का आंतरिक मामला है और संयुक्त राष्ट्र का राष्ट्रों के आंतरिक मामलों में कोई दखल नहीं होता है. दूसरा यह कि उनके पास उठाने के लिए अन्य दर्जनों महत्वपूर्ण मुद्दे हैं.

यह तेवर बहुत सही है और काफी रचनात्मक है, लेकिन यदि इमरान मोदी के पहले बोले और इमरान ने जमकर आरोप लगाए तो भी क्या मोदी चुप रहेंगे? शायद उन्हें कुछ बोलना ही पड़ेगा. यदि वे बोलें तो वही बोलें, जो भारत में वे बोल रहे हैं. यानी कश्मीरियों को गले लगाओ. उनके भले की सोचो. उन्हें कोई दिक्कत मत होने दो. उन्हें भ्रष्टाचारियों से बचाओ. आतंकियों से बचाओ. कश्मीरियों को सच्ची आजादी व बराबरी का मजा लेने दो.

जहां तक इमरान का सवाल है, वे क्या बोल पाएंगे? चीन के अलावा किस देश ने उनकी आवाज में आवाज मिलाई है? अन्य देशों की बात जाने दीजिए, एक भी इस्लामी देश ने पाकिस्तान की पीठ नहीं ठोंकी. वे संयुक्त राष्ट्र जाने के पहले सऊदी अरब जा रहे हैं. वह खुद आजकल बेहद परेशान हैं. वह हूती बागियों और ईरान के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. जहां तक अमेरिका का सवाल है, वह अफगानिस्तान से पिंड छुड़ाने के चक्कर में इमरान को कुछ भाव जरूर दे रहा था लेकिन अब तालिबान से वार्ता भंग होने के बाद पाकिस्तान का यह सहारा भी खिसक गया है. अब बेचारे इमरान क्या करेंगे? पाकिस्तान में उनके विरोधी उनका मजाक उड़ा रहे हैं. उन्हें अपनी खाल बचाने के लिए न्यूयॉर्क में नौटंकी रचानी हीपड़ेगी.

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

क्राइम अलर्ट40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी,  पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और डोगर गैंग से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच, गोंदिया-चंद्रपुर से युवक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतसीएम-निर्वाचित सतीशन ने केरल कैबिनेट की घोषणा की, आज 21 मंत्री शपथ लेंगे

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट