लाइव न्यूज़ :

हेमधर शर्मा का ब्लॉगः जमीनी हकीकत से जुड़ा था वैदिकजी का लेखन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 15, 2023 08:25 IST

राष्ट्रीय राजनीति हो या विदेश नीति, न्याय व्यवस्था हो या सुरक्षा व्यवस्था, मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा हो या भ्रष्टाचारियों के खिलाफ- हर मुद्दे पर वे बेबाकी के साथ अपने विचार रखते थे। कई बार तो उनके शब्द इतने तीखे हो जाते थे कि उन्हें सौम्य करना पड़ता था ताकि किसी की भावनाएं न आहत हों।

Open in App

पिछले कई वर्षों से लोकमत समाचार के इस स्तंभ के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पत्रकार वेदप्रताप वैदिकजी लिखते आ रहे थे। नियति की यह विडंबना ही है कि आज इसी काॅलम में उनका स्मृति-शेष लिखना पड़ रहा है। कल सोमवार तक उन्होंने अपना लेख भेजा था और आज सुबह खबर आई कि वे नहीं रहे।  

हिंदी व अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के मुखर पैरोकार वैदिकजी बिना किसी लाग-लपेट के, सीधे शब्दों में अपनी बात कहते थे। कॉलम के सिलसिले में अक्सर उनसे बातें होती थीं और शब्दसीमा व लेख भेजने के समय की पाबंदी के अनुरोध को उन्होंने हमेशा ध्यान में रखा। 78 वर्ष की उम्र में भी उनके लिखे शब्दों में युवाओं जैसा उत्साह झलकता था। हिंदी भाषा को लेकर तो उनका प्रेम जगजाहिर था और अपने लेखों में भी वे समय-समय पर इसकी वकालत करते थे, लेकिन इसके अलावा भी शायद ही ऐसा कोई विषय रहा होगा जिस पर उन्होंने अपनी कलम न चलाई हो। 

राष्ट्रीय राजनीति हो या विदेश नीति, न्याय व्यवस्था हो या सुरक्षा व्यवस्था, मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा हो या भ्रष्टाचारियों के खिलाफ- हर मुद्दे पर वे बेबाकी के साथ अपने विचार रखते थे। कई बार तो उनके शब्द इतने तीखे हो जाते थे कि उन्हें सौम्य करना पड़ता था ताकि किसी की भावनाएं न आहत हों। उनके लेखन और अनुभव का दायरा बहुत व्यापक था और सीमित शब्दों में लिखे गए लेख में भी इसकी छाप नजर आती थी। कर्मयोगी ऐसे कि करीब चार साल पहले जब पत्नी प्रो. वेदवतीजी का निधन हुआ तब भी अपने लेखन में उन्होंने कोई रुकावट नहीं आने दी। जिज्ञासु इतने कि खुद ही फोन कर पूछते कि उनके लेखों पर पाठकों की कैसी प्रतिक्रियाएं आती हैं। सिर्फ लिखकर अपने लेखन की इतिश्री मान लेने वालों में वे नहीं थे।

ऐसे जमीन से जुड़े लेखक, हिंदी प्रेमी और ख्यातिलब्ध वरिष्ठ पत्रकार को लोकमत परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।

टॅग्स :लोकमत हिंदी समाचारपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

भारतबिहार में पत्रकारों को पेंशन देने का मामला उठा विधानसभा में, सरकार ने कहा-पत्रकार पेंशन योजना का लाभ 20 वर्ष की सेवा अवधि वाले पत्रकारों को ही मिलेगा

विश्वईमानदार पत्रकारिता की मिसाल थे मार्क टली

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष