लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: पड़ोसी देशों के हिंदुओं का स्वागत 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: January 10, 2019 19:26 IST

यानी यह मामला हिंदू-मुसलमान का उतना नहीं है, जितना कुर्सी का है। पड़ोसी देशों के सभी नागरिक भी भारत मां की ही संतान हैं। अभी 72 साल पहले तक पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत के ही अंग थे।

Open in App

लोकसभा ने मंगलवार को एक बहुत विवादास्पद मुद्दे पर विधेयक पारित कर दिया। इस नागरिकता विधेयक का मूल उद्देश्य पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गैर-मुस्लिम लोगों को भारतीय नागरिकता देना है। अर्थात इन देशों का यदि कोई भी नागरिक हिंदू, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन, यहूदी हो और वह आकर भारत में बसना चाहे तो वैसी छूट मिलेगी। उनसे कानूनी दस्तावेज वगैरह नहीं मांगे जाएंगे। दूसरे शब्दों में भारत सरकार हर तरह से उनकी मदद करेगी। वैसे तो इस कानून का भारत में सभी को स्वागत करना चाहिए। उसके दो कारण हैं। पहला तो यह कि ये तीनों देश- अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश किसी जमाने में भारत का ही हिस्सा थे। 

पाकिस्तान और बांग्लादेश के हिंदू विशेष तौर से भारत आकर रहना चाहते हैं। यदि भारत उनके लिए अपनी बांहें पसारता है तो इसमें कुछ बुराई नहीं है। यह स्वाभाविक ही है लेकिन असम गण परिषद और प। बंगाल की तृणमूल कांग्रेस जैसी संस्थाओं ने इस विधेयक के विरु द्ध संग्राम छेड़ दिया है। अगप ने तो असम में भाजपा से अपना गठबंधन ही तोड़ दिया है। सच्चाई यह है कि इन दोनों प्रदेशों में इन राजनीतिक दलों को डर है कि इस कदम से उनका हिंदू वोट बैंक अब खिसककर भाजपा के पाले में जा बैठेगा। उनका यह डर सही है। 

यानी यह मामला हिंदू-मुसलमान का उतना नहीं है, जितना कुर्सी का है। पड़ोसी देशों के सभी नागरिक भी भारत मां की ही संतान हैं। अभी 72 साल पहले तक पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत के ही अंग थे। पिछले चार-पांच सौ साल पहले तक नेपाल, भूटान, बर्मा, अफगानिस्तान, श्रीलंका आदि सभी पड़ोसी देश भारत ही कहलाते थे। इसीलिए पड़ोसी देशों के दुखी नागरिकों के बारे में भारत का रवैया हमेशा जिम्मेदाराना ही होना चाहिए। जब 1971 में लाखों बांग्ला मुसलमान भारत में आ गए तो भारत ने उनका स्वागत किया या नहीं ? बेहतर यही है कि पड़ोसी राष्ट्रों के संकटग्रस्त लोगों को, चाहे वे किसी भी मजहब, जाति या वर्ग के हों, हम उन्हें अपने बड़े परिवार का हिस्सा ही समझे।

टॅग्स :पाकिस्तानअफगानिस्तानबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वशरीफ उस्मान हादी की हत्या, बांग्लादेश से फरार 2 मुख्य संदिग्ध फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख?, पुलिस का दावा- भारत के मेघालय में घुसे?

विश्वबांग्लादेश चुनाव 2026ः एनसीपी के 30 नेताओं का विरोध और 2 ने दिया इस्तीफा, जमात-ए-इस्लामी के साथ गठजोड़ पर विरोध

क्रिकेटबाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ को टीम से किया बाहर, टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान टीम बड़ा बदलाव, देखिए लिस्ट

क्रिकेटबांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचारों के बीच मुस्तफिजुर रहमान की भागीदारी को लेकर साधु-संतों ने IPL 2026 मैचों में बाधा डालने की धमकी दी

ज़रा हटकेधुरंधर का जादू सरहद पार, पाकिस्तान की महिला पुलिस अधिकारी ने गाने पर दिखाया हीरो स्टाइल स्वैग!

भारत अधिक खबरें

भारतमुजफ्फरपुरः कड़ाके की ठंड, 1 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद, झारखंड के 7 जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट

भारतबीएमसी चुनाव 2026ः कुल 227 सीट?, भाजपा 128 और एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना 79 सीट पर चुनाव लड़ेगी, शेष 20 सीटों पर बातचीत जारी

भारतकांग्रेस, राष्ट्रीय समाज पक्ष, आरपीआई 165 और वीबीए 62 सीट पर चुनाव लड़ेगी, 227 सीटों पर बंटवारा, शरद पवार-उद्धव ठाकरे से अलग राहुल गांधी

भारतबिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी से बेदखल करने की तैयारी?, रालोमो में बगावत, उपेंद्र कुशवाहा से नाराज 4 में से 3 विधायक, राजद-भाजपा में वार?

भारतकांग्रेस के 140वें स्थापना दिवसः हमारी शक्ति भले ही कम हुई, हमारा हौसला अब भी बुलंद, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा-किसी से समझौता नहीं किया