लाइव न्यूज़ :

ग्लोबल वार्मिंग का कहर: देश के 25 राज्यों में बारिश का रौद्र रूप, आखिर कैसे दूर होंगे जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: July 13, 2022 15:19 IST

जितनी तेजी से जलवायु परिवर्तन हो रहा है उसके लिए हम मनुष्य ही  सर्वाधिक दोषी हैं. इसलिए इसका रास्ता भी हमें खोजना होगा. कुछ दिक्कतें सह कर भी अक्षय ऊर्जा के इस्तेमाल को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना जरूरी है.

Open in App

देश के लगभग 25 राज्यों में बारिश इन दिनों अपना रौद्र रूप दिखा रही है. खासकर महाराष्ट्र और गुजरात के अनेक इलाके बाढ़ में डूबे हुए हैं और हाई अलर्ट जारी किया गया है. इन दोनों राज्यों में कुल मिलाकर लगभग डेढ़ सौ लोगों की अतिवृष्टि के चलते मौत हो चुकी है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश में भी तेज बारिश हो रही है. हालांकि उत्तर भारत के कुछ इलाके अभी भी गर्मी से बेहाल हैं. 

डेढ़-दो माह पहले ही देश प्रचंड गर्मी से तप रहा था. मई में अनेक जगहों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस या उसके ऊपर पहुंच गया था और सैकड़ों लोगों की लू लगने से मौत हुई थी. मार्च में गर्मी इतनी तेजी से बढ़ी थी कि गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा था क्योंकि गर्मी की वजह से उसके दाने पतले पड़ गए थे. रिकॉर्डतोड़ गर्मी के लिए बढ़ते वैश्विक तापमान को जिम्मेदार बताया गया था और अब भारी बारिश के लिए भी ग्लोबल वार्मिंग को ही जिम्मेदार माना जा रहा है. 

दरअसल जितनी तेजी से जलवायु परिवर्तन हो रहा है उसके लिए हम मनुष्य ही  सर्वाधिक दोषी हैं. घरेलू कामों, कारखानों और परिचालन के लिए हम तेल, गैस और कोयले का इस्तेमाल करते हैं. इन जीवाश्म ईंधनों के जलने से ग्रीनहाउस गैस निकलती हैं जिसमें सबसे अधिक मात्रा कार्बन डाईऑक्साइड की होती है. इन गैसों की सघन मौजूदगी के कारण सूर्य का ताप धरती से बाहर नहीं जा पाता है और धरती का तापमान बढ़ने का कारण बनता है. मुश्किल यह है कि इस प्रक्रिया को अचानक नहीं रोका जा सकता. 

पिछले कई दशकों में हम इन ईंधनों पर इतना ज्यादा निर्भर हो चुके हैं कि अगर तत्काल इनका इस्तेमाल बंद कर दिया जाए तो पूरा विकास कार्य ही ठप पड़ जाएगा. लेकिन जिस तेजी से जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए और कोई उपाय भी नहीं है. 

अक्षय ऊर्जा की कीमत काफी कम हो गई है. सोलर पैनल 80 प्रतिशत तक सस्ते हो गए हैं. सौर ऊर्जा के लिए बैटरी स्टोरेज जरूरी है और बैटरी की कीमत भी 80 फीसदी कम हुई है. पवन ऊर्जा 50 प्रतिशत तक सस्ती हुई है. दुनिया के कुछ हिस्सों में तो जीवाश्म से मिलने वाली ऊर्जा से भी अक्षय ऊर्जा सस्ती हो गई है. इसलिए कुछ दिक्कतें सह कर भी अक्षय ऊर्जा के इस्तेमाल को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना जरूरी है ताकि संभावित विनाश को रोका जा सके.

टॅग्स :मौसमबाढ़वायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो