लाइव न्यूज़ :

गिरीश्वर मिश्र का ब्लॉग: संकल्प के बल पर हराना होगा कोरोना को

By गिरीश्वर मिश्र | Updated: March 25, 2020 06:41 IST

कोविड-19 के संक्रमण का मुख्य आधार एक सामान्य व्यक्ति का रोग के संक्रमित व्यक्ति के साथ किसी भी तरह से सम्पर्क में आना है.  इसलिए इससे बचाव के लिए सामाजिक सम्पर्क को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है. भीड़भाड़ की जगहों में जाने पर संक्रमण की आशंका बहुत बढ़ जाती है. किसी भी संक्रमित सतह से सम्पर्क खतरनाक हो सकता है. इसीलिए सामाजिक दूरी बनाने पर जोर दिया जा रहा है.

Open in App

कोरोना विषाणु ने लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है और भारत में भी इसका प्रभाव पड़ रहा है. समय बीतने के साथ इससे प्रभावित रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है. इस महामारी के आतंक के साये में सबका जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है. यह सबके लिए चिंता की बात है कि इस पर किस तरह जल्दी से जल्दी नियंत्नण पाया जाए.  

मुश्किल यह भी है कि इसके लक्षण सामान्य फ्लू की ही तरह के होते हैं इसलिए इसे आसानी से ठीक तरह पहचानना भी सरल नहीं होता है. इसमें भी सामान्य सर्दी, जुकाम, नाक से पानी आना, खांसी, सांस लेने में कठिनाई और बुखार आदि की अस्वास्थ्यकर स्थितियां दिखती हैं जो मिल कर शरीर की प्रणाली पर आक्रमण करती हैं. इनका प्रतिरोध करने के लिए शुरू में शरीर अपनी शक्ति भर प्रयास करता है परंतु उसकी भी सीमा होती है. इस संघर्ष में शरीर का संचित ऊर्जा संसाधन धीरे-धीरे कम पड़ने लगता है और यदि समय पर उपचार न मिले तो खतरनाक स्थिति पैदा हो जाती है और जीवन की हानि हो सकती है.  

कोविड-19 के संक्रमण का मुख्य आधार एक सामान्य व्यक्ति का रोग के संक्रमित व्यक्ति के साथ किसी भी तरह से सम्पर्क में आना है.  इसलिए इससे बचाव के लिए सामाजिक सम्पर्क को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है. भीड़भाड़ की जगहों में जाने पर संक्रमण की आशंका बहुत बढ़ जाती है. किसी भी संक्रमित सतह से सम्पर्क खतरनाक हो सकता है. इसीलिए सामाजिक दूरी बनाने पर जोर दिया जा रहा है.

चूंकि वृद्धों में इस विषाणु के प्रभाव अधिक होते हैं इसलिए उनको अधिक सावधानी अपनाने की जरूरत है. साथ ही शरीर के प्रतिरक्षा तंत्न को सुदृढ़ बनाना बहुत जरूरी है. चूंकि यह समय ऋतु-परिवर्तन का है इसलिए शरीर की प्रक्रियाओं को उचित आहार-विहार और औषधियों द्वारा उसके अनुकूल बनाए रखना होगा. परंतु सामाजिक जीवन को भी नियमित करना आवश्यक है.

शोर और दौड़धूप की जिंदगी पर विराम लगा कर एकांत में जीना लोगों को थोड़ा सुकून भी दे रहा है. आपाधापी के बीच दौड़ने-धूपने को ही सहज मान बैठने वालों को ठहर कर खुद से मिलने का अवसर मिल रहा है. शायद जीवन जीने की पद्धति और वरीयताओं पर भी फिर से विचार करने की जरूरत है. संयम, धैर्य और आत्मनियंत्नण का विकल्प नहीं है.

यह संतोष की बात है कि प्रधानमंत्नी के 'जनता कर्फ्यू' के आह्वान को पूरे देश ने अपार समर्थन दिया. कोरोना ने जीवन पर जो आपात काल लगाया है उससे आर्थिक मोर्चे पर बड़ी मुश्किलें खड़ी हो रही हैं, पर जीवन पर मंडराते खतरे के आगे यह छोटा प्रश्न है. समय की आवश्यकता है कि दृढ़ संकल्प के साथ कोरोना की चुनौती का सामना किया जाए. 

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियामोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी

भारतगिरेबां में झांकने की जरूरत: क्या शहर स्मार्ट हुए ?

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भारत‘लोकमत सुर ज्योत्सना’ राष्ट्रीय संगीत अवार्ड समारोह से दिल्ली मंत्रमुग्ध, पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों से सजी शाम में दिग्गज गायकों का सम्मान

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर