लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: भौंसला गांव से सीखे सारा देश 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: July 4, 2019 19:35 IST

देश की सभी पार्टियों ने इस आंदोलन का समर्थन किया था. यदि देश से जातीयता खत्म करनी है तो जातीय उपनाम आदि हटाना तो बस एक शुरुआत भर है. ज्यादा जरूरी है कि जातीय आधार पर नौकरियों में आरक्षण को तत्काल खत्म किया जाए.

Open in App

हरियाणा में जींद के पास एक गांव है, भौंसला. इस गांव में आसपास के 24 गांवों की एक पंचायत हुई. यह सर्वजातीय खेड़ा खाप पंचायत हुई. इसमें सभी गांवों के सरपंचों ने सर्वसम्मति से एक फैसला किया. यह फैसला ऐसा है, जो हमारी संसद, सभी विधानसभाओं और देश की सभी पंचायतों को भी करना चाहिए. आजादी के बाद इतना क्रांतिकारी फैसला भारत की किसी पंचायत ने शायद नहीं किया है. अपने-अपने नाम के साथ इन गांवों के लोग अब अपना जातीय उपनाम और गोत्र उपनाम नहीं लगाएंगे. सिर्फ अपना पहला नाम लिखेंगे. जैसे सिर्फ बंसीलाल, भजनलाल, देवीलाल आदि! वे अपने मकानों, दुकानों, वाहनों पर से भी जातीय उपनाम हटाएंगे. 

मैं कहता हूं कि पाठशालाओं, कालेजों, अस्पतालों, धर्मशालाओं, प्याउओं आदि पर से जातीय नाम क्यों नहीं हटाए जाएं ? जातीय संगठनों पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए. जातीय भेदभाव खत्म करने के लिए अब सारे देश को तैयार होना होगा. कुछ वर्ष पहले जब मनमोहन सिंह सरकार ने जातीय जन-गणना शुरू करवाई तो मैंने ‘मेरी जाति हिंदुस्तानी’ आंदोलन चलाया था.

देश की सभी पार्टियों ने इस आंदोलन का समर्थन किया था. यदि देश से जातीयता खत्म करनी है तो जातीय उपनाम आदि हटाना तो बस एक शुरुआत भर है. ज्यादा जरूरी है कि जातीय आधार पर नौकरियों में आरक्षण को तत्काल खत्म किया जाए. आरक्षण जरूर दिया जाए लेकिन सिर्फ शिक्षा में और उन्हें जो आर्थिक दृष्टि से कमजोर हों. 

विवाह करते समय वर-वधू की जाति देखना बंद करें, उनके गुण, कर्म और स्वभाव को ही कुंजी बनाएं. जाति-प्रथा ने भारत जैसे महान राष्ट्र को पंगु बना दिया है. यह हिंदू समाज का सबसे भयंकर अभिशाप है. जातिवाद के विरुद्ध आर्य समाज के प्रणोता महर्षि दयानंद ने जो मंत्र डेढ़ सौ साल पहले फूंका था, उसने हरियाणा में अपना रंग दिखाया है. 

इस मंत्र की प्रतिध्वनि सिर्फ भारत में ही नहीं, हमारे पड़ोसी देशों में भी हो. कुछ समाजसेवी, कुछ समाज सुधारक, कुछ साधु-संन्यासी और कुछ महान नेता उठें और दक्षिण एशिया के इन पौने दो अरब लोगों की जिंदगी में नई जान फूंक दें. 

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्स करने में मजा नहीं आता?, यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा के अधिक सेवन करने से रोहित लाल की मौत, अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था?

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतExit Polls Results 2026 Updates: केरल में यूडीएफ की वापसी, हैट्रिक नहीं लगा सकेंगे विजयन, जानें दक्षिण भारत में बीजेपी का हाल

भारतVIDEO: 200 सीटें पार करने का दावा, ममता बनर्जी का आत्मविश्वास हाई

भारतExit Poll Updates: असम में एनडीए को 88-100 सीट, एनडीटीवी और जेवीसी एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस गठबंधन को 24-36 सीट?

भारतAssembly elections exit Poll 2026 Updates: 5 राज्यों में कौन बनेगा किंग?, बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी में किसके पास सत्ता?

भारतपश्चिम बंगाल चुनाव 2026ः शाम 5 बजे तक 89.99% मतदान, देखिए आंकड़े