लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: मणिपुर की ओर अब पूरे देश का ध्यान जाने लगा है

By अभय कुमार दुबे | Updated: August 17, 2023 08:51 IST

अविश्वास प्रस्ताव की बहस को देखकर यह मान लेना कि विपक्ष सत्तारूढ़ दल से माहौल बनाने की लड़ाई हार गया? इस तरह की कयासबाजी करना जल्दबाजी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देअविश्वास प्रस्ताव की बहस देख कर क्या यह मान लेना चाहिए कि विपक्ष अपनी लड़ाई हार गया हैइस तरह की कयासबाजी ठीक नहीं है क्योंकि यूट्यूब पर राहुल गांधी को लाखों लोगों ने सुना हैअगर मणिपुर-केंद्रित अविश्वास प्रस्ताव न पेश होता तो मणिपुर पूरे राष्ट्र का प्रश्न न बन पाता

अविश्वास प्रस्ताव की बहस देख कर क्या यह मान लेना चाहिए कि विपक्ष सत्तारूढ़ दल से माहौल बनाने की लड़ाई हार गया? मुझे लगता है कि इस तरह का नतीजा निकालना जल्दबाजी होगी। राहुल गांधी का 37 मिनट का वक्तव्य जब यूट्यूब पर डाला गया तो पहले दस घंटों में सत्रह लाख लोग उसे देख-सुन चुके थे। अभी तक इस वक्तव्य को जितने लोगों ने देखा-सुना है, वह संख्या बहुत आकर्षक है।

आजादी के बाद से ही उत्तर-पूर्व और मणिपुर राष्ट्रीय जीवन की मुख्यधारा में आने के बजाय कोने में पड़ा हुआ है। राष्ट्रीय कल्पनाशीलता में उसका कोई स्थान नहीं बन पाया है। गणतंत्र दिवस की परेड में इन राज्यों की झांकी जरूर दिखती है, लेकिन वहां क्या हो रहा है, वहां की समस्याएं क्या हैं- इन सवालों के जवाब गारंटी के साथ कोई नहीं दे सकता।

स्वयं गृह मंत्री ने मणिपुर के बारे में अपना वक्तव्य देते हुए स्वीकार किया कि आजादी के बाद उत्तर-पूर्व में बड़ी-बड़ी हिंसाएं होती रही हैं, लेकिन संसद में उनके बारे में एक राज्यमंत्री स्तर के छोटे से बयान के अलावा कोई और चर्चा आज तक नहीं हुई। वे कहना यह चाह रहे थे कि भाजपा ने उत्तर-पूर्व पर पहले की सरकारों के मुकाबले ज्यादा ध्यान दिया है।

लेकिन अगर मणिपुर-केंद्रित अविश्वास प्रस्ताव न पेश किया जाता तो आम तौर पर उत्तर-पूर्व और खास तौर से मणिपुर पूरे राष्ट्र का प्रश्न न बन पाता। आज स्थिति यह है कि पक्ष-विपक्ष के नेताओं को सभी जगहों पर मणिपुर के बारे में बोलना पड़ रहा है। राहुल गांधी वायनाड में बोल रहे हैं और प्रधानमंत्री बंगाल में। भले ही वे एक-दूसरे के खिलाफ बोल रहे हों, लेकिन चर्चा तो उस उत्तर-पूर्व के बारे में हो रही है जिसके बारे में बाकी भारत बिना किसी जानकारी या सरोकार के आराम से वक्त गुजारता रहता था।

इस लिहाज से विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने वाला साबित होता है लेकिन जैसे ही हम चुनावी कसौटियों पर कसते हैं हमें इं.डि.या. की रणनीति की खामियां दिखने लगती हैं। मसलन, कांग्रेस ने अपने सबसे अच्छे वक्ता राहुल गांधी के बोलने का समय तीन बार बदला।

पहले यह तय किया कि वे बहस के पहले दिन बिल्कुल शुरुआत में बोलेंगे, लेकिन 11 बजे ठीक ऐन मौके पर पता चला कि वे तो आखिरी दिन बोलेंगे ताकि उस समय प्रधानमंत्री भी सदन में हों। अगले दिन अचानक पता चला कि राहुल गांधी दूसरे दिन बारह बजे बोलेंगे।

उस समय तक कांग्रेस की तरफ से इतने वक्ता बोल चुके थे कि पार्टी को आवंटित बोलने का समय घट कर केवल आधा घंटा रह गया था यानी अगर राहुल गृह मंत्री या प्रधानमंत्री की तरह लंबा भाषण देना चाहते तो नहीं दे सकते थे। वे तकरीबन 37 मिनट बोले और लगता है समय की कमी के कारण उन्हें भाषण को अनायास खत्म करना पड़ा।

टॅग्स :अविश्वास प्रस्तावमणिपुरराहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम