लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव परिणामः चुनावी रेवड़ी से उड़ रहा लोकतंत्र का मजाक

By विश्वनाथ सचदेव | Updated: November 13, 2025 05:15 IST

Bihar Election Results: मतदाताओं को ‘खरीदने’ के उदाहरण के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण के नाम पर बिहार के ‘सुशासन बाबू’ ने राज्य की लगभग डेढ़ करोड़ महिलाओं को दस-दस हजार रुपए नगद बांट दिए.

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआती दौर में यह काम चोरी-छिपे ढंग से होता था. अन्य राज्यों में भी ऐसे प्रयोग हो चुके हैं.मतदान से पहले की रात को न जाने क्या-क्या बंटता था मतदाताओं के बीच. 

Bihar Election Results: बिहार के चुनाव परिणाम पर ‘रेवड़ी’ का क्या और कितना असर पड़ता है यह तो मतपत्रों की गणना के बाद ही पता चलेगा, पर यह एक खुला रहस्य है कि हमारे राजनीतिक दल यह मानकर चलते हैं कि देश का मतदाता रेवड़ियों से रिझाया जा सकता है. देखा जाए तो एक तरह से यह देश के मतदाता का अपमान ही है कि उसके बारे में ऐसी धारणा बन रही है. ऐसा नहीं है कि यह स्थिति अचानक बन गई है, अर्से से हमारे  राजनीतिक दल इस रेवड़ी-संस्कृति का सहारा लेकर चुनाव जीतने का प्रयास करते रहे हैं. शुरुआती दौर में यह काम चोरी-छिपे ढंग से होता था.

मतदान से पहले की रात को न जाने क्या-क्या बंटता था मतदाताओं के बीच. अब भी ऐसा होता है, पर अब और भी रास्ते अपना लिए गए हैं मतदाताओं को ‘खरीदने’ के उदाहरण के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण के नाम पर बिहार के ‘सुशासन बाबू’ ने राज्य की लगभग डेढ़ करोड़ महिलाओं को दस-दस हजार रुपए नगद बांट दिए. अन्य राज्यों में भी ऐसे प्रयोग हो चुके हैं.

यही सब देखते हुए यह सवाल पूछा जा रहा है कि क्या खैरात बांटकर चुनाव जीते जा सकते हैं? भले ही कुछ राजनीतिक-विश्लेषक यह कहते रहें कि ऐसा नहीं हो सकता, पर इस धारणा से इंकार नहीं किया जा सकता कि हमारे राजनेता यही मानते हैं कि खैरात काम आती है. बात सिर्फ रेवड़ी-संस्कृति तक सीमित नहीं है. चुनाव जीतने के लिए जिस तरह जाति और धर्म का सहारा लिया जा रहा है,

वह एक तरह से हमारे लोकतंत्र का मजाक उड़ाना ही है. जातियों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन और धर्म की दुहाई देकर मतदाता को भ्रमित करने की कोशिशें बिहार के इस चुनाव प्रचार में लगातार हुई हैं. यहीं यह बात भी गौर करने लायक है कि चुनाव में ठोस मुद्दे उठाने के बजाय किसी ‘जंगल राज’ और वोटों की कथित ‘चोरी’ जैसी बातों का सहारा लेना राजनीतिक दलों को कहीं अधिक उपयोगी लगने लगा है.

सत्तारूढ़ पक्ष से यह उम्मीद की जाती है कि वह अपनी उपलब्धियों को आधार बनाकर मतदाता के समक्ष वोट मांगने जाएगा. पर देखा यह गया है कि सत्तारूढ़ पक्ष विपक्ष की बीस साल पुरानी सरकार के ‘जंगल-राज’ का डर दिखाकर वोट पाने की उम्मीद कर रहा है. यह मान भी लें कि लालू-राबड़ी की सरकार का कथित जंगल-राज बहुत बुरा था, तब भी यह सवाल तो उठता ही है कि आज की युवा पीढ़ी को दो दशक पुराने उस अनुभव के आधार पर कोई निर्णय लेने के लिए कैसे कहा जा सकता है?

विपक्ष से यदि कोई सवाल किया जाता है तो वह यह होना चाहिए कि उसके पास शासन का बेहतर विकल्प क्या है? यह मतदाता का अपमान नहीं तो और क्या है कि बिहार की वर्तमान सरकार की दस हजार रुपए की ‘रिश्वत’ के मुकाबले में विपक्ष तीस हजार रुपए नगद देने का प्रलोभन दे रहा है?

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025एग्जिट पोल्सनीतीश कुमारबिहारचुनाव आयोगतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी

भारतWest Bengal elections: चुनाव आयोग ने मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 बूथों पर दोबारा मतदान का दिया आदेश

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

भारत20 साल बाद एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास को खाली किया पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?, बुद्ध पूर्णिमा के दिन 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबुद्ध पूर्णिमा पर लद्दाख पहुंचे अमित शाह, कारगिल में 10,000 लीटर प्लांट का ऐलान

भारतVIDEO: केदारनाथ में गूंजा कैलाश खेर का 'जय-जय केदारा', भक्ति में डूबे श्रद्धालु