लाइव न्यूज़ :

हैलो.... मैं अरविन्द केजरीवाल बोल रहा हूँ, .... कांग्रेस ने गठबंधन करने से मना कर दिया जी...

By विकास कुमार | Updated: February 22, 2019 18:06 IST

कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ उन्होंने जो भ्रष्टाचार के सबूत जुटाये थे उसे रामलीला मैदान में अन्ना हजारे के अनशन स्थल पर ही दफना दिया गया है ताकि ईमानदारी और लोकपाल का भूत उनका पीछा नहीं कर पाए. 

Open in App

भारतीय राजनीति में मिस्टर क्लीन की उपाधि धारण करने वाले नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आज कल हताश और निराश चल रहे हैं. बीते दिन राहुल गांधी के साथ केजरीवाल की मीटिंग हुई लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री कांग्रेस अध्यक्ष को गठबंधन का प्रण नहीं दिला पाए. अरविन्द केजरीवाल को इस बात का अफसोस भी है और उन्होंने इसका खुल कर इजहार भी किया है.

उन्होंने कहा है कि वो मना-मनाकर थक गए लेकिन कांग्रेस गठबंधन के लिए तैयार नहीं हुई. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें बीजेपी के खिलाफ एक साझा उम्मीदवार उतारना होगा और वोटों के बंटवारे को रोकना होगा. अरविन्द केजरीवाल के मुताबिक अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो जाए तो बीजेपी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर चुनाव हारेगी. 

भाजपा को हराने की बेताबी 

भाजपा को हराने की बेताबी और कांग्रेस से मिलने की जल्दबाजी अरविन्द केजरीवाल के नए पॉलिटिकल प्रोजेक्ट का हिस्सा लगता है. कांग्रेस के साथ केजरीवाल के मिलने की ख्वाहिश कोई नई नहीं है. दरअसल यह भारतीय राजनीति के नियो-पॉलिटिकल स्टाइल का सबसे लैटेस्ट वर्जन है. अरविन्द केजरीवाल की राजनीति की बुनियाद ही कांग्रेस विरोध पर खड़ी हुई थी लेकिन उन्होंने समय बीतने के साथ इस पर राजनीतिक अवसरवादिता की नई मंजिल खड़ी कर ली है. 

कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ उन्होंने जो भ्रष्टाचार के सबूत जुटाये थे उसे रामलीला मैदान में अन्ना हजारे के अनशन स्थल पर ही दफना दिया गया है ताकि ईमानदारी और लोकपाल का भूत उनका पीछा नहीं कर पाए. 

यूपीए 2 के अंतिम वर्षों में जब अन्ना हजारे लोकपाल की मांग को लेकर धरने पर बैठे तो लोगों का विशाल हुजूम दिल्ली के रामलीला मैदान में उमड़ गया था. अन्ना आंदोलन के मंच पर यूपीए सरकार के खिलाफ सबसे बुलंद आवाज अरविन्द केजरीवाल की ही होती थी. राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की मजबूरी दोनों ही दौर में है. 

'नायक' का नया वर्जन 

अरविन्द केजरीवाल जब राजनीति में आये थे तो देश में एक उम्मीद की लहर पैदा हुई. लोगों को लगा था कि बीजेपी और कांग्रेस के राजनीतिक स्टाइल से देश को मुक्ति मिलेगी और सुचिता की राजनीति के जरिये उनका 'नायक' देश को नया दशा और दिशा देगा. लेकिन आज की स्थिति यही है कि नायक उनके साथ मिलने को बेताब है जिसे खलनायक बताकर खुद की राजनीतिक स्थापना की थी. 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालराहुल गांधीनरेंद्र मोदीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनावः बीजेपी 483 से 937, कांग्रेस 55 से 95 और आप 27 से 4 सीट?, देखिए 2026 बनाम 2021 आंकड़े

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी?, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं सीएम डॉ. मोहन यादव?

भारतGanga Expressway: 6 लेन, 594 किलोमीटर और दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी, गंगा एक्सप्रेसवे से बदल जाएगी आपकी ट्रेवल जर्नी

भारतबाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे पीएम मोदी, मंदिर में टेका मत्था, देखें VIDEO

भारतWest Bengal Phase 2 voting: पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग की अपील, कहा- "हमारे लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं"

भारत अधिक खबरें

भारतजम्मू में बंद हुआ ’दरबार’, अब श्रीनगर में 4 मई को खुलेगा

भारतWB Assembly Elections 2026: मतदान बूथों पर 'कमल' गायब? वीडियो शेयर कर BJP ने TMC पर मढ़ा धांधली का आरोप, जानें सच्चाई

भारतJammu-Kashmir: कश्‍मीर में घटते धान के खेतों के कारण चावल की खेती में लगातार गिरावट

भारतWest Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण के 142 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी; भवानीपुर में CM ममता बनाम सुवेंदु अधिकारी

भारतमशीनें सेवक अच्छी होती हैं पर मालिक निर्मम बनती हैं