लाइव न्यूज़ :

Arshad Nadeem-Neeraj Chopra Olympics 2024: नीरज-नदीम की दोस्ती खेल भावना की शानदार मिसाल, देखें मार्मिक वीडियो

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: August 10, 2024 05:33 IST

Arshad Nadeem-Neeraj Chopra Olympics 2024: भारत की संस्कृति ही ऐसी रही है कि उससे प्रेरित होने वाला संकीर्णता को अपने मन में स्थान नहीं दे सकता.

Open in App
ठळक मुद्देArshad Nadeem-Neeraj Chopra Olympics 2024: नीरज चोपड़ा मेरे बेटे जैसा है.Arshad Nadeem-Neeraj Chopra Olympics 2024: हम बहुत खुश हैं. हमारे लिए तो सिल्वर भी गोल्ड के ही बराबर है.Arshad Nadeem-Neeraj Chopra Olympics 2024: गोल्ड जीतने वाला भी हमारा ही लड़का है. मेहनत करता है.

Arshad Nadeem-Neeraj Chopra Olympics 2024: खेलों में प्रतिस्पर्धा बेशक होती है, लेकिन उनका उद्देश्य भाई-चारे की भावना को बढ़ावा देना होता है. खेल भावना का मतलब ही होता है निष्पक्षता और सम्मानपूर्ण व्यवहार तथा बड़प्पन दिखाना. यह सच है कि खेलों में खेल भावना का प्रदर्शन अब आम बात नहीं रह गई है, लेकिन अभी भी कई बार ऐसे मौके दिख जाते हैं जब खेल भावना पक्ष-विपक्ष सबका दिल जीत लेती है. पेरिस ओलंपिक के जैवलिन थ्रो मुकाबले में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी ने कुछ ऐसी बात कह दी कि इसी मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने वाले अरशद नदीम के देश पाकिस्तान में भी उनकी जमकर तारीफ हो रही है. सरोज देवी ने अरशद नदीम को लेकर कहा, ‘‘हम बहुत खुश हैं. हमारे लिए तो सिल्वर भी गोल्ड के ही बराबर है.

गोल्ड जीतने वाला भी हमारा ही लड़का है. मेहनत करता है.’’ अपने बेटे को गोल्ड मेडल से वंचित करने वाले के लिए इतनी बड़ी बात कहना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि एक मां का दिल कितना बड़ा हो सकता है. दरअसल भारत की संस्कृति ही ऐसी रही है कि उससे प्रेरित होने वाला संकीर्णता को अपने मन में स्थान नहीं दे सकता.

उधर अरशद की अम्मी ने भी जवाब में कहा है कि ‘‘नीरज चोपड़ा मेरे बेटे जैसा है, मैं उसके लिए भी दुआ करती हूं, वो नदीम के भाई जैसा है.’’ जाहिर है कि अपनी-अपनी मांओं  के यही श्रेष्ठ संस्कार नीरज और अरशद नदीम को भी मिले हैं और प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद उनमें गहरी दोस्ती है. एक समय ऐसा भी था जब अरशद नदीम के पास अपने खेल का अभ्यास करने के लिए एक अच्छा भाला तक नहीं था.

तब नीरज ने ही उनकी मदद की थी. अरशद ने भी गोल्ड जीतने के पहले, फाइनल में पहुंचने के बाद कहा था कि ‘‘मुझे बहुत खुशी होती है कि दक्षिण एशिया से हम दोनों ही, मैं और नीरज भाई, विश्व स्तर पर अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं.’’ खेल भावना की अद्‌भुत मिसाल है नीरज और नदीम की दोस्ती. इस तरह के उदाहरणों से एक सकारात्मक माहौल पैदा होता है और देशों के बीच दुश्मनी की बजाय दोस्ती की भावना को बढ़ावा मिलता है.  

टॅग्स :पाकिस्ताननीरज चोपड़ाArshad Nadeemपेरिस ओलंपिक 2024
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम