लाइव न्यूज़ :

योगेश कुमार गोयल का ब्लॉग: भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार है सेना

By योगेश कुमार गोयल | Updated: January 15, 2025 15:53 IST

पिछले एक दशक में थलसेना ने ‘मेक इन इंडिया’ के तहत विज्ञान और तकनीकी में महत्वपूर्ण प्रगति की है. चूंकि दुनिया में युद्ध के तौर-तरीके लगातार बदल रहे हैं, इसीलिए भविष्य की संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय सेना कई तरह के प्रशिक्षण और नए हथियारों के साथ स्वयं को अपडेट कर रही है.

Open in App

थलसेना के अदम्य साहस, जांबाज सैनिकों की वीरता, शौर्य और उनकी शहादत को याद करते हुए 15 जनवरी को हम 77वां भारतीय सेना दिवस मना रहे हैं. भारतीय सेना का आदर्श वाक्य है ‘स्वयं से पहले सेवा’. प्रतिवर्ष 15 जनवरी को ही यह दिवस मनाए जाने का विशेष कारण यह है कि आज ही के दिन 1949 में लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. करियप्पा भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने थे. उन्होंने 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी. 

जनरल फ्रांसिस बुचर भारत के आखिरी ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ थे. करियप्पा को ही भारत-पाक आजादी के समय दोनों देशों की सेनाओं के बंटवारे की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. 1947 में उन्होंने भारत-पाक युद्ध में पश्चिमी सीमा पर भारतीय सेना का नेतृत्व किया था. दूसरे विश्व युद्ध में बर्मा (म्यांमार) में जापानियों को शिकस्त देने के लिए उन्हें प्रतिष्ठित सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ दिया गया था. 1953 में वे भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए और 94 वर्ष की आयु में 1993 में उनका निधन हुआ.

77वें सेना दिवस समारोह की थीम है ‘समर्थ भारत, सक्षम सेना’ और इस बार का फोकस सेना की क्षमताओं को प्रदर्शित करना है. सेना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड में इस बार के-9 वज्र स्व-चालित हॉवित्जर तोपें, पैदल सेना लड़ाकू वाहन बीएमपी-2 सरथ, टी-90 टैंक, स्वाति हथियार लोकेटिंग रडार, सर्वत्र ब्रिजिंग सिस्टम, मल्टी-बैरल रॉकेट सिस्टम, एटोर एन1200 ऑल-टेरेन वाहन, ड्रोन जैमर सिस्टम, मोबाइल संचार नोड्स इत्यादि प्रदर्शित किए जाएंगे. 

परेड में पहली बार 12 रोबोटिक खच्चर भी हिस्सा लेंगे. सेना के आधुनिकीकरण की दिशा में उठाए गए कदमों का प्रतिनिधित्व करते इन रोबोटिक खच्चरों को पिछले साल सेना में शामिल किया गया था, जो दुर्गम इलाकों में आसानी से चलते हुए न केवल भार ढो सकते हैं बल्कि दुश्मनों से भी निपट सकते हैं.  

भारतीय सेना की ताकत निरंतर बढ़ रही है और सेना की इस बढ़ती ताकत का श्रेय आधुनिक तकनीक, उन्नत हथियार प्रणाली तथा सैनिकों के प्रशिक्षण में निरंतर सुधार को दिया जा सकता है. चूंकि दुनिया अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की चौथी औद्योगिक क्रांति में प्रवेश कर चुकी है, इसलिए थलसेना भी लगातार अपने हथियारों तथा उपकरणों को आधुनिक कर रही है और ऐसी योजनाएं भी बनाई जा रही हैं, जिससे सेना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी व्यापक उपयोग किया जा सके. 

पिछले एक दशक में थलसेना ने ‘मेक इन इंडिया’ के तहत विज्ञान और तकनीकी में महत्वपूर्ण प्रगति की है. चूंकि दुनिया में युद्ध के तौर-तरीके लगातार बदल रहे हैं, इसीलिए भविष्य की संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय सेना कई तरह के प्रशिक्षण और नए हथियारों के साथ स्वयं को अपडेट कर रही है. हाल के वैश्विक संघर्षों ने स्वदेशी युद्धक्षेत्र समाधानों की आवश्यकता पर जोर दिया है.

टॅग्स :भारतीय सेनाDefenseसेना दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप