लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: पानी सहेजने में मददगार हो सकते हैं प्राचीन तरीके

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: September 7, 2024 11:22 IST

शुक्रवार को गुजरात में ‘जल संचय जनभागीदारी पहल’ की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां जब हमारा आंकलन करेंगी तो पानी के प्रति हमारा रवैया, शायद उनका पहला मानदंड होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकुएं, तालाब, बावड़ियों का निर्माण बारिश के पानी को सहेजने के लिए किया जाता थाभूमिगत जल का स्तर भी बना रहता था और लोगों की दैनंदिन आवश्यकताएं भी उससे पूरी होती थीतालाब के किनारे की दीवारों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संवर्धन भी किया जाता था

देश के कई हिस्से इन दिनों भीषण बारिश की समस्या से जूझ रहे हैं, खासकर गुजरात में तो हालात बहुत भयावह हैं। लेकिन यह दुर्भाग्य ही है कि देश को हर साल जल संकट का सामना करना पड़ता है, पेयजल के लिए अनेक इलाकों में त्राहि-त्राहि मच जाती है। इसलिए जल-संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कहना बिल्कुल दुरुस्त है कि जल-संरक्षण केवल नीतियों का नहीं बल्कि सामाजिक निष्ठा का भी विषय है।

शुक्रवार को गुजरात में ‘जल संचय जनभागीदारी पहल’ की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां जब हमारा आंकलन करेंगी तो पानी के प्रति हमारा रवैया, शायद उनका पहला मानदंड होगा। दरअसल हमारे देश में कमी पानी की नहीं है, बल्कि उसे सहेजने की है। पुराने जमाने से ही हमारे पूर्वज बारिश के पानी को सहेजने की कला जानते रहे हैं।

कुएं, तालाब, बावड़ियों का निर्माण बारिश के पानी को सहेजने के लिए किया जाता था, जिससे भूमिगत जल का स्तर भी बना रहता था और लोगों की दैनंदिन आवश्यकताएं भी उससे पूरी होती थी। तालाब के किनारे की दीवारों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संवर्धन भी किया जाता था। लेकिन आधुनिक होते जमाने में हम अपनी प्राचीन तकनीकों को भूलते जा रहे हैं।

अभी बहुत दशक नहीं बीते, जब देश में जगह-जगह तालाब देखने को मिल जाते थे, लेकिन आधुनिक विकास और अतिक्रमण के चक्कर में हमने उनका इतनी तेजी से सफाया किया है कि अब वे ढूंढ़े नहीं मिलते। जहां कहीं इक्का-दुक्का वे बचे भी हैं तो प्रदूषित कचरे से हम उन्हें इतनी तेजी से पाटते जा रहे हैं कि वे मरणासन्न अवस्था में ही दिखाई देते हैं। भूजल स्तर लगातार गिरते जाने के कारण कुएं भी अब दम तोड़ रहे हैं. पहले हम कुओं से अपनी जरूरत भर का पानी ही रस्सी-बाल्टी के सहारे निकालते थे।

अब जगह-जगह खोदे गए बोरवेलों से पानी की बेतहाशा बर्बादी होती है और भूजलस्तर भयावह तेजी के साथ नीचे खिसकता जाता है।पहले जब सिंचाई के साधन नहीं थे तो मोटे अनाज का भरपूर उत्पादन किया जाता था, जो स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता था। सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने के बाद हमने उन्हीं फसलों को ज्यादा बोना शुरू किया, जिन्हें पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है।

नतीजतन भूजल स्तर भी गिरा और खेतों की उर्वरा शक्ति भी घटी। अब फिर से दुनिया मोटे अनाज के महत्व को समझ रही है और बारिश के पानी को सहेजने के प्रति भी लोग जागरूक हो रहे हैं। जैसा कि प्रधानमंत्री ने बताया, वृक्षारोपण भी बड़े पैमाने पर हो रहा है. उम्मीद की जानी चाहिए कि प्रधानमंत्री के संबोधन से लोग जलसंरक्षण के लिए और भी प्रेरित होंगे तथा पानी सहेजने के प्राचीन तरीकों पर फिर से ध्यान दिया जाएगा।

टॅग्स :Water Resources DepartmentIndia
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम में काम प्रभावित?, झारखंड की राजधानी रांची सदर अस्पताल में पानी की किल्लत ने खोली पोल

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

भारत अधिक खबरें

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भारतभारतीय तिरंगे वाला ‘दुपट्टा’ ओढ़ी थी भाजपा उम्मीदवार पापिया अधिकारी?, पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद के उपाध्यक्ष कोहिनूर मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराई

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO