लाइव न्यूज़ :

युवाओं को नशे की लत से बचाने की गंभीर चुनौती 

By योगेश कुमार गोयल | Updated: June 26, 2025 08:07 IST

ड्रग्स अब न केवल झुग्गियों में बल्कि पॉश इलाकों, नामी संस्थानों और तकनीकी कैंपसों तक अपनी जड़ें जमा चुका है.

Open in App

हर साल 26 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय नशा एवं मादक पदार्थ निषेध दिवस’ मनाया जाता है, जो उस त्रासदी की याद दिलाता है, जो आज हमारे समाज, विशेषकर युवाओं की नसों में जहर बनकर दौड़ रही है. यह दिन केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि गहन आत्ममंथन का अवसर है कि हम आखिर कहां चूक गए और क्यों आज देश की सबसे बड़ी पूंजी उसकी युवा पीढ़ी नशे के गहरे दलदल में फंस रही है.

1987 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार पहली बार 1989 में यह दिवस मनाया गया था. तब से आज तक कई सरकारें बदलीं, योजनाएं बनीं, प्रचार-प्रसार हुआ लेकिन हालात बद से बदतर ही हुए हैं. देश के कोने-कोने में नशे का कारोबार इस कदर फैल चुका है कि अब यह किसी एक राज्य, एक वर्ग या विशेष आयु समूह तक सीमित नहीं रहा.

पंजाब, जो कभी हरित क्रांति का अग्रदूत था, आज ‘उड़ता पंजाब’ के नाम से बदनाम है. एक समय देश को अनाज देने वाला यह राज्य आज नशीली दवाओं, अफीम, स्मैक, हेरोइन, चरस, गांजा और शराब का गढ़ बन गया है. एक ही सिरिंज से नशा लेने से एचआईवी और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां फैल रही हैं. नशे की लत के साथ आत्महत्या की प्रवृत्ति भी तेजी से बढ़ रही है.

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट बताती है कि वर्ष 2022 में मादक पदार्थों के सेवन से सर्वाधिक मौतें पंजाब में ही दर्ज की गईं. प्रदेश के गांवों में ऐसे घरों की संख्या बहुत अधिक हो गई है, जहां कम से कम एक व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है. चिंता का विषय यह है कि नशे का यह जाल अब पंजाब तक सीमित नहीं रहा.

हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और यहां तक कि केरल जैसे राज्यों में भी नशे के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है.  

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से करीब तीन साल पहले पकड़ी गई 3000 किलो हेरोइन की खेप ने देशभर में खलबली मचा दी थी. उस घटना ने स्पष्ट किया था कि नशे के सौदागर अब तकनीक और डिजिटल साधनों का इस्तेमाल कर अपने नेटवर्क को हाईटेक बना चुके हैं, जिनकी पकड़ से जांच एजेंसियां तक चूक रही हैं. ड्रग्स अब न केवल झुग्गियों में बल्कि पॉश इलाकों, नामी संस्थानों और तकनीकी कैंपसों तक अपनी जड़ें जमा चुका है.

कुछ रिपोर्टों के अनुसार पंजाब में हर तीसरा छात्र और हर दसवीं छात्रा नशा कर रही है. यही हाल अब हिमाचल का है, जिसे ‘उड़ता हिमाचल’ कहा जाने लगा है. हरियाणा में भी नशे का सेवन करने वाले युवाओं की संख्या पिछले एक दशक में चार गुना बढ़ चुकी है.

देश में इस समय नशे का कारोबार सालाना करीब 15 लाख करोड़ रुपए अनुमानित है. सामाजिक न्याय विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, देश की 14.5 फीसदी से अधिक आबादी किसी न किसी रूप में नशे की गिरफ्त में है, जिनमें से 3 फीसदी से अधिक आबादी खतरनाक नशे की आदी हो चुकी है.

सरकार, समाज और व्यक्ति, तीनों स्तरों पर प्रयास एक साथ होंगे, तभी कोई सार्थक परिणाम सामने आ सकेगा. यदि हम आज सचेत नहीं हुए तो आने वाला कल हमारी आंखों के सामने हमारे बच्चों को लील लेगा और हम केवल आंकड़ों में तबाही का हिसाब लगाते रह जाएंगे. 

टॅग्स :Drugs and Health Products Regulatory AgencyभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"