लाइव न्यूज़ :

IPL 2019: 'मांकड़िंग' कर क्या अश्विन ने की गलती, जानें क्रिकेट एक्सपर्ट अयाज मेमन की राय

By अयाज मेमन | Updated: March 28, 2019 16:55 IST

रविचंद्रन अश्विन ने जिस तरह जोस बटलर को रन आउट किया, उस पर बड़ा विवाद हो गया। जिस तरीके से अश्विन ने विकेट लिया उसे 'मांकड़िंग' कहा जाता है।

Open in App

रविचंद्रन अश्विन ने जिस तरह जोस बटलर को रन आउट किया, उस पर बड़ा विवाद हो गया। जिस तरीके से अश्विन ने विकेट लिया उसे 'मांकड़िंग' कहा जाता है। वीनू मांकड़ के नाम पर इसे 'मांकड़िंग' कहा जाता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1947 में सबसे पहले इसका इस्तेमाल किया था। उन्होंने दो मर्तबा विरोधी बल्लेबाजों को रन आउट किया था। गेंदबाज अगर गेंद डालने से पहले नॉनस्ट्राइकर छोर पर खड़े बल्लेबाज के क्रीज से बाहर होने पर गिल्लियां बिखेर देता है तो उसे रन आउट माना जाता है।

अश्विन ने इसी नियम के तहत बटलर को आउट किया। कुछ इसे खेलभावना विरोधी बताकर अश्विन की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि मांकड़ ने विकेट झटकने से पूर्व बल्लेबाज को सतर्क किया था, लेकिन अश्विन ने ऐसा नहीं किया। इसी के कारण विवाद गहराया। लेकिन, नियम में आउट करने से सतर्क करने का जिक्र नहीं है। इस मामले पर विवाद की मुख्य वजह का पता रिप्ले देखने के बाद चलता है। रिप्ले में बटलर बड़ी आसानी से क्रीज से बाहर आए।

हालांकि, इस बारे में भी नियम में कोई खुलासा नहीं किया गया है। लिहाजा अश्विन नियम को देखते हुए बिल्कुल भी गलत नहीं है। साथ ही क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था एमसीसी ने भी अश्विन को सही ठहराया है। संस्था के अनुसार यदि इस बारे में और कोई निर्णय लेने से पूर्व मामले को तीसरे अंपायर की ओर रेफर किया जाना चाहिए था। मूलत: इसमें गेंद और बल्ले में संपर्क न होने के कारण खेलभावना का मुद्दा भी नहीं उछाला जा सकता।

जहां तक आईपीएल के बारहवें संस्करण की बात है, बुमराह के फिट होने से मुंबई के खेमे में राहत महसूस की जा रही होगी। वह टीम का मुख्य गेंदबाज है। साथ ही लसिथ मलिंगा को भी हरी झंडी मिल गई है। कार्य प्रबंधन के बारे में यही कहा जा सकता है कि ज्यादा खेलने से फिटनेस भी अच्छा होता है। हालांकि यह खिलाड़ियों की क्षमता पर निर्भर करता है।

टॅग्स :रविचंद्रन अश्विनइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह, केकेआर के खिलाफ 'बूम-बूम' बुमराह का बरसेगा कहर

क्रिकेटआखिर क्यों नाराज हैं लक्ष्मण शिवरामकृष्णन?, बीसीसीआई कमेंट्री पैनल से हटने की घोषणा

क्रिकेटआईपीएल इतिहास में दूसरी बार?, सभी 10 टीम के कप्तान भारतीय, देखिए पूरी सूची?

क्रिकेटIPL 2026: 28 मार्च से शुरू होगी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL, जल्द ही घोषित किया जाएगा शेड्यूल

क्रिकेटIND vs SA: अहमदाबाद में 3 विकेट लेकर बुमराह ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले बने गेंदबाज

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?