लाइव न्यूज़ :

IPL 2019: तीन मैच में सामने आए तीन चर्चित मुद्दे, तीनों में अश्विन और अंपायर शामिल!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 30, 2019 21:23 IST

आईपीएल 2019 शुरू होकर कुछ वक्त गुजरा है और एक बात साफ तौर पर उभरकर सामने आ रही है कि इस मर्तबा निश्चित तौर पर किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन और अंपायर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Open in App

(किरण मोघे)आईपीएल 2019 शुरू होकर कुछ वक्त गुजरा है और एक बात साफ तौर पर उभरकर सामने आ रही है कि इस मर्तबा निश्चित तौर पर किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन और अंपायर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब तक तीन मामले ऐसे हो चुके हैं जिनमें अश्विन और अंपायर चर्चा का केंद्र रहे हैं। अश्विन पर जहां खेल भावना के विपरीत खेलने का आरोप लगा है तो अंपायरों की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं।

पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को मांकड़िंग का शिकार बनाने के कारण विवाद में आए अश्विन ने दूसरे मैच में कप्तानी की गलती दोहराई जब कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल के आउट होने के बाद पता चला कि सर्कल के अंदर-बाहर निर्धारित संख्या में खिलाड़ी नहीं होने के कारण वह नो बॉल दे दी गई। यह गलती महंगी पड़ी और रसेल ने धुलाई करते हुए पंजाब इलेवन के खिलाफ केकेआर की जीत को साकार किया।

अब यह कम था जो शनिवार को फिर एक विवाद हो गया। इस बार भी अश्विन के साथ अंपायर का नाता था। अश्विन ने मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी देते हुए गेंदबाजी की शुरुआत की। छह गेंदें डाल लेने के बाद अश्विन दोबारा अपने रनअप पर पहुंचे और देखते ही देखते उन्होंने सातवीं गेंद डाल दी, जिस पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने चौका भी जड़ दिया।

मजे की बात यह रही कि अंपायर को यह समझ ही नहीं आया कि अश्विन ने सातवीं गेंद डाल दी है। आगाज को देखकर तो लगता है कि अंजाम पता नहीं क्या होगा..? उम्मीद यही की जा रही है कि आईपीएल के निर्णायक दौर से पहले अश्विन और अंपायर दोनों सुधार दिखाएंगे, वरना अन्य कारणों से विवादित रहने वाला आईपीएल इस मर्तबा अंपायरिंग और अश्विन के कारण विवादित न हो जाए।

टॅग्स :रविचंद्रन अश्विनइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2019किंग्स इलेवन पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह, केकेआर के खिलाफ 'बूम-बूम' बुमराह का बरसेगा कहर

क्रिकेटआखिर क्यों नाराज हैं लक्ष्मण शिवरामकृष्णन?, बीसीसीआई कमेंट्री पैनल से हटने की घोषणा

क्रिकेटआईपीएल इतिहास में दूसरी बार?, सभी 10 टीम के कप्तान भारतीय, देखिए पूरी सूची?

क्रिकेटIPL 2026: 28 मार्च से शुरू होगी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL, जल्द ही घोषित किया जाएगा शेड्यूल

क्रिकेटIND vs SA: अहमदाबाद में 3 विकेट लेकर बुमराह ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले बने गेंदबाज

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन