लाइव न्यूज़ :

हर्षा भोगले का कॉलम: सनराइजर्स हैदराबाद ने नीलामी में दिखाई थी समझदारी, अब मिल रहा है फायदा

By हर्षा भोगले | Updated: April 4, 2019 17:06 IST

सनराइजर्स हैदराबाद ने नीलामी में बेहद समझदारी से खिलाड़ियों का चयन किया है।

Open in App

इंग्लिश प्रीमियर लीग और ला लीगा की तरह आईपीएल बहुत लंबे समय तक नहीं चलता, लेकिन यह दोनों का मिलाजुला स्वरुप है और इसीलिए यहां भी बेंच स्ट्रेंथ काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। सनराइजर्स हैदराबाद ने नीलामी में बेहद समझदारी से खिलाड़ियों का चयन किया है।

वॉर्नर, बेयरेस्टो और राशिद खान की टीम में मौजूदगी के बाद पहले मुकाबले में उन्होंने चौथे विदेशी खिलाड़ी के तौर पर विश्व स्तरीय ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को जगह दी।

मगर जब टीम आरसीबी के खिलाफ मैदार में उतरी तो उनका सामना विपक्षी टीम के तीन बाएं हाथ के बल्लेबाज पार्थिव पटेल, मोइन अली और शिमरोन हेटमायेर से था। इसे देखते हुए उन्होंने एक और ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को उतारा।

नबी की गेंद बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए बाहर की ओर निकलती है और इस मैच में उन्होंने टूर्नामेंट के बेहतरीन स्पेल में से एक डाला। क्या अब यहां से नबी टूर्नामेंट के बाकी बचे सभी मैच खेलेंगे?

यह सब टीम संयोजन पर निर्भर करता है। अगर सनराइजर्स की टीम उछाल भरी पिच पर खेलती है जैसे कि ईडन की पिच है तो टीम नबी की जगह बिली स्टानलेक को चुन सकती है। क्योंकि राशिद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, ऐसे में इससे टीम का लचीलापन और बेहतर होगा।

इन सितारों के चुने जाने के बावजूद कोई भी खिलाड़ी टीम से बाहर रहकर डगआउट में बैठना पसंद नहीं करता। ऐसे में यह जरुरी हो जाता है कि इस तरह के टूर्नामेंट के दौरान टीम में स्वस्थ्य माहौल बनाए रखा जाए।

गत सत्र में आईपीएल खिताब जीतने के बाद धोनी ने कहा था कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि कई दिग्गज खिलाड़ियों को खेलने का मौका भले न मिल सका हो, लेकिन टीम का माहौल इससे प्रभावित नहीं हुआ और खिलाड़ियो में बेहद सकरात्मक ऊर्जा रही।

अच्छी टीमों में सपोर्ट स्टाफ प्रमुख खिलाड़ियों को मैच फिट रखता है, क्योंकि कई बार आपको मैच से केवल 20 मिनट पहले पता चलता है कि आप मैच में खेल रहे हैं। सभी अभियान से पहले सभी सपोर्ट स्टाफ का चयन करना हमेशा महत्वपूर्ण होता है।

टॅग्स :सनराइज़र्स हैदराबादआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

क्रिकेट24 गेंद, 4 चौके, 39 रन और 2 विकेट, कमाल का प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ नीतिश कुमार रेड्डी ने किया धमाल

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच