लाइव न्यूज़ :

हर्षा भोगले का कॉलम: स्टोक्स को दिखाना होगा रसेल जैसा खेल, तभी राजस्थान को मिलेगी हैदराबाद के खिलाफ जीत

By हर्षा भोगले | Updated: March 29, 2019 16:43 IST

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को अगले मैच में वापसी करनी होगी।

Open in App

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को अगले मैच में वापसी करनी होगी। पहले मैच में दोनों ही टीमें एक समय अच्छी स्थिति में थीं और माना जा रहा था कि दोनों टीमें अंक आसानी से हासिल कर लेंगी। मगर सनराइजर्स को आंद्रे रसेल की शानदार और निर्मम पारी की वजह से हार मिली, वहीं रॉयल्स के लिए भी आगे चुनौतियां ज्यादा हैं।

किंग्स इलेवन के खिलाफ पहले मैच के बाद उनके कैंप में गुस्सा जरूर होगा। मगर उन्हें इसे पीछे छोड़ते हुए मजबूती से आगे बढ़ना होगा और उन्हें यह महसूस हुआ होगा कि दूसरे छोर पर क्रिज के थोड़े अंदर ही रहना है। नियम और खेलभावना के बीच प्रतिस्पर्धा में जीत हमेशा नियम की ही होती है।

विश्व कप से पहले तक नियम यही कहता है कि बल्लेबाज को दूसरे छोर गेंद के फेंके जाने तक क्रिज के पीछे ही रहना होगा। इससे सारी बहस खत्म हो जाती है और लोगों को खेल पर फोकस करना चाहिए। रॉयल्स न सिर्फ एक अच्छी टीम है, बल्कि तीन मजबूत खिलाड़ियों की मौजूदगी से यह काफी उत्साहवर्धक टीम भी है।

आगे बढ़ने के लिए इन सभी को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। बटलर और आर्चर अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं, लेकिन स्टोक्स को अपने आईपीएल जैसी फॉर्म फिर से हासिल करनी होगी। केकेआर के लिए जैसा रसेल कर रहे हैं, कुछ वैसा ही करना होगा। ये दोनों अलग तरह के क्रिकेटर हैं और स्टोक्स क्रिकेट के सभी तीनों प्रारूपों में खेलते हैं। मगर स्टोक्स को अपनी योग्यता के मुताबिक खेल पर अपना दबदबा बनाना होगा।

मुझे लगता है कि सनराइजर्स इस बात से थोड़े चिंता में हैं कि विलियम्सन कब वापस लौटेंगे और वे बिली स्टेनलेक को खिलाने की सोच सकते हैं क्योंकि भारतीय तेज गेंदबाजों की तिकड़ी काफी हद तक एक जैसी है। शुरु आती दो मैचों में हमेशा एक सी चीजें होती हैं, सुहाने सफर से पहले थोड़ा बहुत बदलाव करना पड़ता है। यह एक शानदार मैच होना चाहिए।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2019राजस्थान रॉयल्ससनराइज़र्स हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे