लाइव न्यूज़ :

हर्षा भोगले का कॉलम: हार्दिक पंड्या के लिए मुंबई इंडियंस को लेना चाहिए यह फैसला

By हर्षा भोगले | Updated: April 10, 2019 16:44 IST

पंजाब के प्रतिंद्वद्वी मुंबई के प्रदर्शन पर भी सभी की पैनी नजर होती है। वह इसलिए क्योंकि इस टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

Open in App

यह टूर्नामेंट का वो पड़ाव है जहां किंग्स इलेवन पंजाब के पास पिछले साल के कड़वे अनुभव को पीछे छोड़ने का मौका है। उन्हें जिस तरह की शुरुआत इस सीजन में मिली है, उसके बाद इस टीम के प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के अच्छे अवसर हैं। सीएसके के खिलाफ निराशाजनक अंत के बाद टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछली गलतियों को सुधारा।

टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जो वाकई बेहद अहम बात है। पंजाब की टीम कागजों पर उतनी मजबूत नहीं है, ऐसे में टीम के ऐसे प्रदर्शन का श्रेय कप्तान को दिया ही जाना चाहिए। अश्विन को इस बात से भी मदद मिल रही होगी कि वे गेंदबाजी भी बेहतरीन कर रहे हैं। साथ ही एक साल का अनुभव भी है, जिससे वे पता लगाने में सफल रहे कि टीम के लिए क्या सही है।

यही वजह है कि इस समय सभी की नजरें पंजाब के प्रदर्शन पर टिकी हैं। पंजाब के प्रतिंद्वद्वी मुंबई के प्रदर्शन पर भी सभी की पैनी नजर होती है। वह इसलिए क्योंकि इस टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई की टीम बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव करती है या नहीं।

कीरोन पोलार्ड ने लय हासिल करनी शुरू कर दी है और यही बात उन्हें बेहद खतरनाक बनाती है। अगर उन्हें बल्लेबाजी का और मौका मिला तो वे टीम के लिए कुछ मैच जीत सकते हैं. मुझे हमेशा लगता है कि एक फिनिशर के तमगे ने पोलार्ड को अपनी बल्लेबाजी का और कौशल दिखाने से रोक दिया है। वानखेड़े जैसी अच्छी पिच पर नंबर चार की भूमिका अहम होगी।

मुझे लगता है कि हार्दिक पांडया को बल्लेबाजी के लिए अधिक वक्त मिलना चाहिए। वह सिर्फ अंत में तेजतर्रार खेलने से कहीं ज्यादा उपयोगी बल्लेबाज हैं। वह बेहद विस्फोटक खिलाड़ी हैं। मगर इस प्रारूपमें वह बतौर बल्लेबाज खेलने के पूरी तरह हकदार हैं। उम्मीद है कि वे फिर नंबर पांच पर खेलते नजर आएंगे।

टॅग्स :हार्दिक पंड्यामुंबई इंडियंसकिंग्स इलेवन पंजाबआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट